नदी और बाढ़ क्षेत्र की परियोजनाओं का ब्योरा तलब, भुगतान भी रोका गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। नदियों और प्राकृतिक नालों के किनारे बाढ़ क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। डीएम ने सभी विभागों से गंगा गजट के दायरे में आने वाली परियोजनाओं का ब्योरा मांगा है। साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना भुगतान न करने के निर्देश दिए हैं।
जिला गंगा समिति की ओर से जारी पत्र के बाद जिलाधिकारी ने सभी विभागों को गंगा गजट 2016 के पैराग्राफ छह और 42 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। इसके तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों के तट, तल तथा सक्रिय बाढ़ क्षेत्र में संचालित और प्रस्तावित निर्माण परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। साथ ही संबंधित परियोजनाओं के लिए एनएमसीजी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की स्थिति भी स्पष्ट करनी होगी।
गंगा गजट 2016 के प्रावधानों के तहत नदी के तट और सक्रिय बाढ़ क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक या अन्य प्रयोजन के लिए निर्माण पर निर्धारित प्रतिबंध लागू हैं। पुल, संपर्क मार्ग और घाट जैसी परियोजनाओं के लिए भी संबंधित नियमों और अनुमति का पालन जरूरी है। प्रशासन अब विभागों से मिलने वाले ब्योरे के आधार पर इन प्रावधानों के अनुपालन की स्थिति देखेगा। जमुआर से बूढ़ी राप्ती तक हो रहे निर्माण : शहर के बीच से गुजरने वाले प्राकृतिक जमुआर नाले के आसपास भी निर्माण कार्य हो रहे हैं। भीमापार, पुरानी नौगढ़ पुल और पिठनी पुल के पास निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में प्लॉटिंग के साथ भवन बनाए जा रहे हैं।
इसके अलावा बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे और उसका बाजार क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती और कूड़ा नदी के आसपास भी निर्माण हुए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं का ब्योरा जुटाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 23 नवम्बर 2026, गयाजी : लोकतंत्र में शासन की सार्थकता फाइलों की…
पूरी खबर पढ़ें →
*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
संवाददाता!लखीमपुर खीरी। पलिया के दो पत्रकारों को जेल भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…
पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई: पिहानी में धूमधाम से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान; इंस्पेक्टर श्याम नारायण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।