सहारनपुर में पटाखे चलाने को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 बजे के बाद ध्वनि वाले पटाखों पर प्रतिबंध
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सहारनपुर। दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।
• प्रत्येक बिक्री स्थल पर अग्निशमन यंत्र उपलब्ध होने चाहिए।
• पानी से भरी बाल्टियां रखनी अनिवार्य होंगी।
• दुकानों के समूह के पास प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा होनी चाहिए।
• बिजली की वायरिंग सुरक्षित तरीके से करनी होगी
• दुकानों पर तेल, गैस लैंप और खुली आग का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।
• आपातकालीन निकास का रास्ता हमेशा खुला रखना होगा।
*प्रशासन की जनता से अपील*
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पटाखे केवल खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही जलाएं। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। फटने में असफल रहे पटाखों को दोबारा जलाने की कोशिश न करें और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें।
*प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आगजनी, दुर्घटना और ध्वनि प्रदूषण की घटनाओं को रोकना है।*
*Vande Bharat News Channel | सहारनपुर*
ज़िला संवाददाता – सलमान
ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7505227521
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कतरास मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुदौरा से आशाकोठी खटाल जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी खदान…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 18 नवंबर 2026 झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा माननीय विधायक सिंदरी ने बलियापुर प्रखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: 18 नवंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम, सरैया वाटिका, थाना गंगाघाट में आयोजित यूथ…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर 'पूजा ज्वेलर्स' में चोरी, डेढ़ से दो किलो चांदी पार;…
पूरी खबर पढ़ें →
बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के पारा गांव में करीब एक साल पहले हुई विवेक की…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा पादूकलां एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में आमजन को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय साक्षरता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।