Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मिशन शक्ति फेज-6.0: फरेंदा थाने में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

02 Nov 2026, 04:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिशन शक्ति फेज-6.0: फरेंदा थाने में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज-6.0: फरेंदा थाने में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

फरेन्दा/महराजगंज।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को थाना फरेंदा परिसर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, ग्राम चौकीदारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं और उपस्थित महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या सहित अन्य महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने तथा बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त बालिकाओं की सुरक्षा, घर से जाने से जुड़ी समस्याओं और उनके सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी भी दी गई।

पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, महिला अपराधों की रोकथाम करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सीआईए कोसली को मिली बड़ी सफलता: कोसली के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी वांछित मुख्य आरोपी उधो उर्फ उधम सिंह को किया गिरफ्तार।
🔴 उन्नाव: श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन पहुंचे राजा भैया, प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से किया कथा श्रवण संवाददाता: अखिल तिवारी | कुंडा, प्रतापगढ़। उन्नाव। जनपद उन्नाव के बीघ

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त
Pali04 Nov

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त

घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 6 प्रतिष्ठानों से 16 सिलेण्डर जब्त पाली, 03 नवम्बर। खाद्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!