सीआईए कोसली को मिली बड़ी सफलता: कोसली के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी वांछित मुख्य आरोपी उधो उर्फ उधम सिंह को किया गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार की टीम ने एसटीएफ पलवल के सहयोग से बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2024 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (कोसली शाखा) में हुई चोरी की वारदात में शामिल 5 हजार रुपये के एक इनामी वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उधो उर्फ उधम सिंह निवासी गांव हसायन जिला हाथरस यूपी हाल किरायदार गौतम बुद्ध नगर नोएडा यूपी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
घटना का विवरण
जांचकर्ता ने बताया की दिनांक 29 दिसंबर, 2024 को कोसली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सीताराम मीना ने पुलिस को सूचना दी थी कि 28 दिसंबर की रात बैंक परिसर के बगल की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने प्रवेश किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम और गन बॉक्स को गैस कटर से काटने का प्रयास किया था। हालांकि स्ट्रांग रूम का लॉक क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उसमें रखी संपत्ति सुरक्षित रही। शातिर चोर बैंक परिसर से 3 लेजर प्रिंटर, 4 बड़ी बैटरी व एक सीसीटीवी डीवीआर चोरी करके फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना कोसली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच सीआईए कोसली को सौंपी गई थी।
मामले में अब तक की कार्रवाई
सीआईए कोसली की टीम इस मामले में पूर्व में ही गिरोह के 8 सदस्यों यूपी के जिला ऐटा के गांव बरीगमा निवासी सन्नी कुमार उर्फ सन्नी, यूपी के जिला हाथरस के गांव शहबाजपुर निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू, यूपी के जिला हाथरस के गांव सिकंदरा राव निवासी युसूफ, यूपी के जिला हाथरस के गांव नंगला शीशगर निवासी कफिल, यूपी को जिला अलीगढ़ के गांव कोंडरा निवासी सतेंद्र उर्फ सिट्टु, यूपी के जिला हाथरस के हसायन निवासी राज रोशन उर्फ कृष्णा, सोनू व बालकिशन को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो बैटरी, एक ऑक्सीजन सिलेंडर, एक एलपीजी सिलेंडर, एक कट्टर व प्रिंटर बरामद कर चुकी है। सीआईए कोसली ने एसटीएफ पलवल के सहयोग से मंगलवार को मामले में संलिप्त 5 हजार के इनामी वांछित मुख्य आरोपी उधो उर्फ उधम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गहन पूछताछ व रिमांड
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सतेंद्र उर्फ सिट्टू एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पहले भी यूपी के थाना हसायन, सिकंदरा राव के अलग-अलग थानों में लूट डकैती व आर्म्स एकट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी थाना हसायन का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







