जीरोमाइल औद्योगिक थाने की कमान संभालते ही एक्शन में आए नए थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, क्षेत्र की समस्याओं से हुए रूबरू, कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने और आम लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई का दिया भरोसा
रिपोर्ट – साहिल राज
भागलपुर। भागलपुर के जीरोमाइल औद्योगिक थाना की कमान संभालते ही नवनियुक्त थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान सक्रिय नजर आए। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बातें रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों को होने वाली परेशानियों से थानाध्यक्ष को अवगत कराया। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
नए थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने सभी जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की, ताकि आपसी समन्वय से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके।
पदभार संभालने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने की इस पहल को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #BreakingNews #vairalpost #trendingpost #BhagalpurNews #BiharNews #viralnews #BhagalpurPolice #BiharPolice #hilights #socialmedia #nanfollowers #Bhagalpur #BhagalpurNews #ZeroMile #IndustrialPoliceStation #SubedarPaswan #BhagalpurPolice #BiharPolice #PoliceAdministration #LawAndOrder #PoliceMeeting #जनप्रतिनिधि #भागलपुर_समाचार #जीरोमाइल #बिहार_पुलिस