Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Madhubani

मधुबनी में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार, पीड़िता सात महीने की गर्भवती

03 Nov 2026, 03:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मधुबनी में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार, पीड़िता सात महीने की गर्भवती - मधुबनी, बिहार

मधुबनी में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार, पीड़िता सात महीने की गर्भवती
मधुबनी: जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके चाचा संतोष साह को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता सात महीने की गर्भवती है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर शनिवार शाम बासोपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्राथमिकी में आरोपी चाचा पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने अपने बयान में जितिया पर्व के दौरान भी दुष्कर्म किए जाने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि परिवार को इस घटना की जानकारी उस समय हुई, जब पीड़िता की गर्भावस्था का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी भेजा गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, मधुबनी से रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शेख

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिले की सभी ग्रामीण, शहरी एवं राष्ट्रीय राजमार्गो की सड़को का नियमित रख रखाव एवं समयबद्ध मरम्मती सुनिश्चित करें -जिला पदाधिकारी
Gaya14 Nov

जिले की सभी ग्रामीण, शहरी एवं राष्ट्रीय राजमार्गो की सड़को का नियमित रख रखाव एवं समयबद्ध मरम्मती सुनिश्चित करें -जिला पदाधिकारी

*सड़कों एवं डायवर्सन के समीप रेडियम युक्त साइनेज, पर्याप्त रोशनी तथा निर्माणाधीन पुल-पुलियों के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट
Jhabua14 Nov

सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट

थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…

पूरी खबर पढ़ें →
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा कोच थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ महापर्व के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया l
जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
Patna14 Nov

जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज…

पूरी खबर पढ़ें →
रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी
Mahasamund14 Nov

रसोड़ा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी

*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!