Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व व त्योहारों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

04 Nov 2026, 10:35 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व व त्योहारों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व व त्योहारों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की किसी भी साजिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजक व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखते हुए अफवाह फैलाने, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने अथवा शरारतपूर्ण बयानबाजी से माहौल बिगाड़ने वालों पर त्वरित व प्रभावी विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

श्री अयोध्या धाम में आगामी 07 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि अंतरजनपदीय और स्थानीय स्तर पर सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित हो तथा रूट डायवर्जन प्लान पहले से तैयार कर जनसामान्य के बीच व्यापक रूप से प्रसारित किया जाए। प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर चौबीसों घंटे पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि धनतेरस और दीपावली के दृष्टिगत मुख्य बाजारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास 24×7 पुलिस निगरानी, सघन पैदल गश्त और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और पीआरवी-112 निरंतर सक्रिय रहे।

पटाखों की बिक्री और अग्नि सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री जी ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानें और अस्थायी गोदाम घनी आबादी से दूर खुले व सुरक्षित स्थानों पर ही स्थापित किए जाएं। अग्निशमन विभाग पर्याप्त फायर टेंडरों और आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ 24 घंटे हाई अलर्ट मोड पर रहे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्वों के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोस्टरमुक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आउटसोर्स कार्मिकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय त्योहार से पूर्व अनिवार्य रूप से उनके खातों में अंतरित किया जाए।

किसानों के हितों की रक्षा पर बल देते हुए मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को यूरिया व डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद का कृत्रिम संकट पैदा करने, जमाखोरी करने अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी उपज की तौल पूरी पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी किसान अपनी उपज बेचे बिना केंद्र से निराश होकर न लौटे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गोवा पुलिस के 40 से अधिक अधिकारियों और जवानों को ‘गोवा स्वाभिमान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया
North Goa15 Nov

गोवा पुलिस के 40 से अधिक अधिकारियों और जवानों को ‘गोवा स्वाभिमान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पणजी स्थित कला अकादमी के दरिया संगम सभागार में…

पूरी खबर पढ़ें →
सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डाला छठ पर्व, छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश आजमगढ़। फूलपु
बस्ती वरुण पांडेय नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा),
Basti15 Nov

बस्ती वरुण पांडेय नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा),

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती | #वरुण_पाडेय बस्ती में वरुण पांडेय का बड़ा संदेश! जनता के प्यार और किसानों-कार्यकर्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में छात्र बना चाचा नेहरू, शिक्षकों को केक खिलाकर मनाया बाल दिवस
Azamgarh15 Nov

सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में छात्र बना चाचा नेहरू, शिक्षकों को केक खिलाकर मनाया बाल दिवस

सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में छात्र बना चाचा नेहरू, शिक्षकों को केक खिलाकर मनाया बाल दिवस रिपोर्ट: सुरेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती तीन दिवसीय यौमें फातिमा जहरा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Basti15 Nov

बस्ती तीन दिवसीय यौमें फातिमा जहरा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बस्ती गांधीनगर स्थित इमामबाड़ा शाबान मंजिल मैं पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!