Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

दीपावली पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव है।

04 Nov 2026, 01:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दीपावली पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव है। - नागपूर, महाराष्ट्र

दीपावली हिंदू धर्मावलंबियों का एक प्रमुख त्योहार है। दीपावली यह नाम सामने आते ही ,दीयों की रोशनी से जगमगाते हुए घर, शहर, गांव, की एक तस्वीर सबके आंखों के सामने आ जाती है।

दीयों की रोशनी का यह पावन पर्व हमारे हिंदुस्तान का वर्ष का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली को प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है।

इस दिन का बच्चों, बुजुर्गों सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। दीपावली हमारे भारत देश की संस्कृति,समाजिक एकता,सौहार्द को भी दर्शाता है।

दीपावली का यह पावन त्योहार पांच दिनों तक चलता है। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि- धनतेरस से शूरू होकर भाईदूज तक यह त्योहार मनाया जाता है।

दीपावली के प्रथम दिन कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी धनतेरस पर लोग अपने घरों ,दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करतें हैं,और सुंदर तरीके से सजावट करतें हैं। इस दिन धन समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए सुंदर रंगोली डालकर पूरे घर आंगन और प्रवेश द्वार को सजाते हैं।

भक्तगण लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए घर में चावल के आटे और कुमकुम से लक्ष्मी जी के छोटे छोटे पद चिन्ह बनातें हैं। इस दिन घर के सामान, आभूषण, वाहन इत्यादि की खरीदारी भी करतें है, और नये सामानों की पूजा करतें हैं।

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यम का भी पूजन करके दीपक प्रज्वलित करतें किया जाता है , इसे यम दीपदान के नाम से भी जानतें हैं।

दीपावली का दूसरा दिन होता है- कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी जिसे नर्क चतुर्दशी कहतें है। नर्क चतुर्दशी के दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व ही जागकर स्नान आदि करने की परंपरा रही है, यह दिन अच्छाई से भरे हुए भविष्य की घोषणा का प्रतिनिधित्व करता है।

दीपावली का तीसरा महत्वपूर्ण दिन होता लक्ष्मी गणेश पूजन का महत्वपूर्ण दिन। दीपावली का यह दिन बहुत ही पवित्र पावन दिन होता है।

इस देवी माता लक्ष्मी जी के साथ साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। दीपावली अमावस्या की अंधियारी रात होने के बावजूद भी इस दिन को बहुत ही पवित्र, शुभ दिन माना जाता है।

दीपावली की रात में टिमटिमाते हुए सुंदर दीयों की रोशनी से घर ,शहर, गांव से जैसे अंधेरा धीरे धीरे गायब हो जाता है। ऐसा मानते हैं कि दीपावली की रात में देवी लक्ष्मी जी पृथ्वीलोक पर विचरण करतीं हैं, और भक्तों को सुख समृद्धि की आशिर्वाद प्रदान करतीं हैं।

दीपावली के दिन संध्याकाल में भकतजन लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करतें हैं, प्रसाद, मिठाईयां आपस में एक दूसरे को बांटतें हैं। दीपावली का यह दिन बहुत ही शुभ दिन होता है, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण और कई महान संतजनों ने अपने इस नश्वर शरीर को त्याग दिया था।

दीपावली पर ही प्रभू श्रीरामचंद्र जी 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद माता सीता और भाई लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या नगर वापस लौटे थे। दीपावली का चौंथा दिन होता है- गोवर्धन पूजा जिसे की बलि प्रतिपदा के नाम भी जाना जाता है।

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की मूसलाधार बारिश के क्रोध से गोकुलवासियों की रक्षा के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया था, तब से यह दिन गोवर्धन पूजा के नाम से प्रचलित हो गया। दीपावली का पांचवां और अंतिम दिन होता कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि- भाईदूज का, यह दिन भाईयों बहनों के आपसी प्रेम को भी दर्शाता है, इस दिन भाई अपनी बहनों को प्रेम वात्सल्य स्वरूप में उपहार भेंट करता है।

प्यारे भाईयों, बहनों, स्नेही मित्र बंधुओं- इस दीपावली पर क्रोध, हिंसा, भय, अहंकार, लोभ लालच, इन सभी नकरात्मक शत्रुओं का दीपावली पटाखे के रूप में जलाकर नष्ट दिया जाना चाहिए, इस दीपावली पर प्रत्येक पटाखे के साथ मन में जो भी कलुषित भावना हो ,नकारात्मकता हो सबको भी जला दिजिए। आईए इस दीपावली पर हम सब मिलकर बुरी भावनाएं रूपी पटाखे को फोड़ दें, और आपसी प्रेम, सद्भावना, भा॓ईचारे, शांति, अपने घर परिवार, राष्ट्र में कायम करें।

इस दीपावली पर बुराईयों को समाप्त कर हम सब भारतवासी एक होकर मिठाईयां बांटें, दीपावली का जश्न मना॓एं। प्यारे भाईयों, बहनों, स्नेही मित्र बंधुओं, इस दीपावली त्योहार पर हम यह संकल्प लें कि हमारे आसपास कोई भी दुखी, संकट मे न रहे, हम सब मिलजुल कर अपने घर परिवार, समाज, राज्य देश को दीपावली के दीयों की रोशनी से रोशन करेंगे, देश की समाज की राज्य की सुरक्षा करेंगे।

आईए इस दीपावली पावन पर्व पर हम सब मिलकर प्रार्थना करें देश के कोने कोने में हर घर हर परिवार में सुख, समृद्धी, आरोग्य, का वास हो, हमारे देश के प्यारे भाई बहनों, माताओं, बुजुर्गों कै जीवन में प्यार, खुशी, विपुलता का संचार करें। ।।

दीपावली की हार्दिक हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं।। सभी स्वस्थ रहें ,प्रसन्नचित्त रहें, माता लक्ष्मी गणेश जी की कृपा सब पर बनी रहे।

।।धन्यवाद ।।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Nov

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ प्रदेश के तीन शहरों मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ राज्य के तीन बड़े शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इनमें…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa11 Nov

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई भगवान चित्रगुप्त पूजा, कलम-दवात की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई भगवान चित्रगुप्त पूजा, कलम-दवात की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि श्री बंशीधर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!