Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

चफरिया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप* द

04 Nov 2026, 10:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चफरिया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप* द - BAHRAICH, उत्तर प्रदेश

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, मायके पक्ष ने पति पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शुरू की जांच!

राकेश कुमार चौहान पत्रकार वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी चैनल बहराइच

बहराइच। जनपद के तहसील मोतीपुर अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चफरिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर बेरहमी से मारपीट करने और इसी के चलते उसकी मौत होने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है।

मृतका की पहचान पूनम (लगभग 28 वर्ष) पत्नी श्यामू के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, पूनम की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा मयंक करीब तीन वर्ष और छोटा बेटा सुप्रीत करीब डेढ़ वर्ष का है। बताया जा रहा है कि पति श्यामू डॉक्टरी का काम करता था।

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि पति श्यामू आए दिन पूनम के साथ मारपीट करता था। देर रात भी किसी बात को लेकर पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पति पर गंभीर आरोप लगाए।

घटना की सूचना पर सुजौली थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिसकर्मी पति श्यामू को पकड़कर थाने ले गए हैं। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान अजीज के मुताबिक, महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मौके पर थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा, निरीक्षक कुश कुमार, उपनिरीक्षक दीपचंद चौधरी, कांस्टेबल रामू चौहान, सर्वेश्वर, प्रमोद पाल और संजीव कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही विवाहिता की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठने से गांव में शोक का माहौल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ranchi04 Nov

शुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे

शुभम चौधरी ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच बांटे पौधे हरियाली दिवस के रूप में मनाया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ranchi04 Nov

जरूरतमंद बच्चों और सफाईकर्मियों के साथ सपनों की उड़ान संस्था ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

जरूरतमंद बच्चों और सफाईकर्मियों के साथ सपनों की उड़ान संस्था ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां मिट्टी के दीये,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Dhar04 Nov

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण पर केन्द्रित अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के नालछा के ग्राम सोडपुर में लोकायुक्त इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति, नालछा के प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी छापेमारी
error: Content is protected !!