Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जिला जेल में बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विधिक अधिकारों की भी दी जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण की निगरानी में हैं जेल में निरुद

04 Nov 2026, 10:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश जिला जेल में बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विधिक अधिकारों की भी दी जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण की निगरानी में हैं जेल में निरुद - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 4 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को जिला जेल आगर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर की पहल पर किया गया। जेल निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक हीरालाल परमार ने बंदियों को उपचार में आ रही समस्याओं से अवगत कराया था। इस पर सचिव गुर्जर ने जिला चिकित्सालय से समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करवाया।

शिविर में चिकित्सकों ने बंदियों की आंखों, त्वचा सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की और आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। इस दौरान सचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि जेल में निरुद्ध प्रत्येक बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में है। बंदियों को होने वाली असुविधाओं और समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा प्ली बार्गेनिंग जैसे महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। शिविर का उद्देश्य बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक हीरालाल परमार, जेल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ तथा जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय* *धनबाद* *दिनांक- 6 नवंबर 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या- 1358* *उपायुक्त के निर्देश पर गोमो उत्तर पंचायत में बंद पड़ी जलमीनार की मोटर दुरुस्त, पेयजल आपूर्
दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का भरोसा
Mahrajganj06 Nov

दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का भरोसा

दिवंगत पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार को 5.51 लाख की मदद, बेटी की पढ़ाई में भी सहयोग का…

पूरी खबर पढ़ें →
बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र छात्राओं को भोजन कराया।
Pali06 Nov

बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र छात्राओं को भोजन कराया।

बेंगलुरु में भामाशाह श्री दशरथ सिंह जी पुत्र स्वर्गीय मांगीलाल जी राजपुरोहित ने अनाथ आश्रम में 300 छात्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!