Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

भारतीय वैश्य महासंघ महानगर देहरादून द्वारा माँ लक्ष्मी जी की महाआरती, दीपदान एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर को

04 Nov 2026, 09:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भारतीय वैश्य महासंघ महानगर देहरादून द्वारा माँ लक्ष्मी जी की महाआरती, दीपदान एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर को - HARIDWAR, उत्तराखंड

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
कुलसचिव के साथ मारपीट करने वालों पर गैंगस्टर लगाने की उठाई मांग
— गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो सत्यदेव निगमालंकार के साथ हुई मारपीट प्रकरण में आर्य समाज ने उठाई मांग
— आर्य समाजियों के साथ विवि के स्टाफ ने कुलपति के बाद एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो सत्यदेव निगमालंकार के साथ हुई मारपीट प्रकरण में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड और विवि स्टाफ ने दोषियों पर गंभीर धाराओं में कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

उन्होंने एसपी सिटी दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और गैंगस्टर लगाने की मांग उठाई। बुधवार को आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के सदस्य और स्टाफ गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय में एकत्रित हुए।

उन्होंने कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग उठाई कि जिन कर्मचारियों ने कुलसचिव प्रो सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की है, उन्हें बर्खास्त किया जाए, ताकि कोई अन्य कर्मचारी किसी भी स्टाफ के साथ अमानवीय व्यवहार न करें।

इस दौरान विश्वविद्यालय में कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत और एसएसआई अनुज सिंह पहुंचे और पूरे प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी दी। इसके बाद आर्य समाज के प्रतिनिधि और विश्वविद्यालय के स्टाफ एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे, जहां एसपी सिटी दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपकर कुलसचिव के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग उठाई।

एसपी सिटी दीपक सिंह ने आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण में कोई बख्शा नहीं जाएगा। आर्य समाज के स्वामी ओमानंद ने कहा कि कुलसचिव जैसे बड़े पद पर आसीन सीनियर प्रोफेसर के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर हालत में पहुंचाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह महान क्रांतिकारी श्रद्धेय स्वामी श्रद्धानंद की तपोस्थली है, जहां पर हुए इस प्रकरण से आर्य समाजियों के साथ हर वर्ग की भावना आहत हुई है। पूर्व प्रधान हाकम सिंह आर्य ने कहा कि कुलसचिव प्रो.

सत्यदेव निगमालंकार की गंभीर स्थिति बनी हुई है, उन्हें न्याय नहीं मिला तो इसी महीने 13 तारीख को आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। स्वामी सुरेंद्रानंद, स्वामी अग्निवेश, आर्य वानप्रस्थ आश्रम के प्रधान प्रेम प्रकाश, योगधाम से स्वामी वेदानंद, विवेक आर्य, प्रधान मानपाल सिंह आर्य, मंत्री तेलूराम आर्य, कोषाध्यक्ष ब्रहम्पाल सिंह आर्य, पुरोहित बलवंत सिंह आर्य, राजेश आर्य, सतीष आर्य, महीपाल सिंह आर्य, विपिन, दीपक आर्य, दिनेश चौहान, भोपाल गिरि, जगपाल आर्य, मास्टर श्याम सिंह आर्य, धर्मेंद्र आर्य, ज्ञान सिंह आर्य, महक सिंह आर्य, तेलूराम कुंआखेडा, प्रो आनन्द स्वरूप आर्य, मास्टर जसवीर सिंह, लाल सिंह आर्य, डॉ नवनीत परमार के साथ विवि के भारी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दम्पति जो मुहब्बत सामाजिक मर्यादा के कारण ड्रॉइंग रूम में, डाइनिंग टेबल पर, अपने बुजुर्गों, बच्चों, पास पड़ोस,स्टाफ के सामने आमतौर पर नहीं कर पाते और यह राउल जी को आश्चर्यचकित ही नह
नरयावली के विकास को मिलेगी नई गति, दो बड़े पुलों के निर्माण को 24.09 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
Sagar18 Nov

नरयावली के विकास को मिलेगी नई गति, दो बड़े पुलों के निर्माण को 24.09 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुल-पुलियों के माध्यम…

पूरी खबर पढ़ें →
मार्च,2027 में पूर्ण होगा खिमलासा मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज कार्य, प्रमुख अभियंता ने पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह को प्रगति से अवगत कराया
Sagar18 Nov

मार्च,2027 में पूर्ण होगा खिमलासा मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज कार्य, प्रमुख अभियंता ने पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह को प्रगति से अवगत कराया

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* ‌ खुरई -खिमलासा के खिमलासा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
गूलर बस हादसे में घायल लोगों का हाल जानने एम्स पहुंचे सीएम धामी,मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख,घायलों को 1-1 लाख की सहायता राशि की घोषणा
Haridwar18 Nov

गूलर बस हादसे में घायल लोगों का हाल जानने एम्स पहुंचे सीएम धामी,मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख,घायलों को 1-1 लाख की सहायता राशि की घोषणा

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat November 17, 2026 *मृतकों की संख्या हुई 9। ऋषिकेश।…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी चुनाव का इंतजार, लखनऊ में पंचायत चुनाव के दावेदारों का प्रदर्शन
Mahrajganj18 Nov

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी चुनाव का इंतजार, लखनऊ में पंचायत चुनाव के दावेदारों का प्रदर्शन

पंचायत चुनाव में देरी पर लखनऊ में घेराव, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पर जुटे सैकड़ों दावेदार -…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!