पितृपक्ष मेला 2026में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कर्मी सम्मानित l

पितृपक्ष मेला 2026 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कर्मी सम्मानित
गया। पितृपक्ष मेला 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सभी को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर जिला जज डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को बेहतर सहयोग एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराने में सभी का योगदान सराहनीय और अभूतपूर्व रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सेवा भावना से ही इतने बड़े आयोजन को सफल बनाया जा सकता है।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विधिक सहायता, आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने में सभी अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं प्राधिकार के कर्मियों ने पूरी निष्ठा और तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से विधिक सेवा प्राधिकार का सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा की भावना से किया गया कार्य समाज में न्याय एवं विधिक जागरूकता को मजबूत बनाता है।
सम्मानित होने वालों में अपर समाहर्ता परितोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन, शिव कैलाश डालमिया, प्रमोद जन आहार सेवा कुटीर, वूमेन बीइंग ऑफ सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी तथा मेरा युवा भारत के विशाल कुमार शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय के प्रोटोकॉल कर्मियों में सकीनतुल फातमा, स्व. महेश मिश्रा (मरणोपरांत), सुधीर कुमार, पंकज कुमार सिंह, अनुराग कुमार, अजीत कुमार एवं ऋषभ कुमार को सम्मानित किया गया।
महिला पारा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) में मधु देवी, प्रियंका शर्मा, सचित कुमारी, रंजू कुमारी, शोभा सिन्हा एवं प्रतिमा कुमारी तथा पुरुष पारा विधिक स्वयंसेवकों में परमानंद सिंह, मनोज कुमार, संतन कुमार, संतोष कुमार, रोहित कुमार, संजय कुमार सिंह, अमरेश प्रसाद, हीरा लाल यादव एवं सुचित पासवान को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों विकास कुमार,अनिल कुमार, रितिक कुमार, सतेंद्र कुमार, हीरा देवी एवं रौशन कुमार, को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा एवं विधिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा की गई।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







