Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आंगनवाड़ी प्रतिक्षिकाओं का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, जन जागरूकता एवं को दिखाई गई हरी झंडी l

05 Nov 2026, 04:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आंगनवाड़ी प्रतिक्षिकाओं का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, जन जागरूकता एवं को दिखाई गई हरी झंडी l - गया, बिहार

*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शेरघाटी में अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जागरूकता रथ रवाना*

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार एवं कवच परियोजना (Centre DIRECT) के संयुक्त तत्वावधान में शेरघाटी प्रखंड सभागार में अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेरघाटी, महिला एवं बाल विकास निगम की जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) जयवंती सिन्हा तथा जिला मिशन समन्वयक श्री सुशांत आनंद एवं अन्य उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान बाल संरक्षण, बच्चों के अधिकार, जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं इसकी रोकथाम में आंगनवाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह नहीं होने देने तथा इसके विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के तहत बाल विवाह के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेरघाटी एवं जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रथों को रवाना किया गया। ये रथ शेरघाटी अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों की सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों, इसके दुष्परिणामों तथा बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करेंगे।

महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं कवच परियोजना के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक चेतना विकसित करने तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अभियान का संदेश है— बाल विवाह मुक्त पंचायत, सुरक्षित बचपन और शिक्षित बेटी ही सशक्त समाज की पहचान है।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत
Durg05 Nov

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का “घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान” : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन करने सामग्री वितरण की हुई शुरुआत

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ का "घर-घर बांटें रोशनी और फैलाएं खुशियां अभियान" : जरूरतमंद लोगों की दिवाली रोशन…

पूरी खबर पढ़ें →
भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न सरकारी भवनों एवं चलाए जा रहे हैं सरकारी योजनाओं का निर
Bhagalpur05 Nov

भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न सरकारी भवनों एवं चलाए जा रहे हैं सरकारी योजनाओं का निर

भागलपुर। आज जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की तेलघी पंचायत में विभिन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!