Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

खुनियांव ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

06 Nov 2026, 12:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खुनियांव ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सेमरा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद भी उनके साथ मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में खुनियांव ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को अगले चरण में तहसील स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। तहसील स्तर पर विजेता बनने वाले खिलाड़ी एवं टीमें जिला स्तर और उसके बाद प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।

इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना और बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम में खुनियांव ब्लॉक के सभी शिक्षकगण सहित शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar06 Nov

थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ० अभिषेक कुमार महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रिटिकल कॉरिडोर टीम त्रिलोकपुर द्वारा थानाक्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज सिकटा के छात्र/छात्राओं को यातायात माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी
थाना मोहाना पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा ककरहवा में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थ
थाना भवानीगंज पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठपूजा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कस्बा भवानीगंज में पैदल गश्त/चेकिंग किया ग
error: Content is protected !!