डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार व प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में, आज दिनांक 05.11.2026 को क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज द्वारा उपजिलाधिकारी डुमरियागंज के साथ थाना डुमरियागंज अंतर्गत ग्राम हल्लौर में पटाखा की दुकानो की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान दुकानों का निरीक्षण कर लाइसेंस तथा रजिस्टर का अवलोकन किया गया व दुकानदारों से दुकानों में रखें पटाखा के भण्डारण एवं विस्फोटक क्षमता की जॉच की गयी तथा पटाखों की दुकानों में आग बुझाने के उपकरण, रेत, पानी, अग्निशमन यंत्र इत्यादि चेक किया गया दुकानदारों को सुरक्षा हेतु आवश्यक हिदायत किया, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने से रोका जा सके ।