तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर एफआईआर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील क्षेत्र के थाना छजलैट में ग्राम पचोकरा के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित मोहल्ला ततारपुर निवासी बानो पत्नी रहीस अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र जमशीद अहमद (28 वर्ष) चार नवंबर को अपने मामा के घर ग्राम गुहावर थाना नूरपुर, जिला बिजनौर से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह कांठ तहसील व थाना छजलैट क्षेत्र के ग्राम पचोकरा के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जमशीद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना छजलैट पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जमशीद की मौत से परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जमशीद शादीशुदा था।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा बिसुनपुर के पास अनियंत्रित स्कोर्पियो सड़क के नीचे गिरी लोगों को आई हल्की…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ० अभिषेक कुमार महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम चलाये जा रहे जेडएफडी (Zero Fatality District)…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज को सकुशल सम्पन्न…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।