माटी कला महोत्सव में गायक राजेश रंजन की टीम ने बांधा समां, मिट्टी के बर्तनों की खूब हुई खरीदारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


माटी कला महोत्सव में गायक राजेश रंजन की टीम ने बांधा समां, मिट्टी के बर्तनों की खूब हुई खरीदारी
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित माटी कला महोत्सव में पूर्वांचल के लोकप्रिय गायक कलाकार एवं फिल्म अभिनेता राजेश रंजन ने अपनी पूरी टीम के साथ शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने गीत-संगीत के माध्यम से कुम्हार समाज के भाइयों द्वारा बनाए गए मिट्टी के बर्तनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग अधिकारी श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में अतिथि शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने राजेश रंजन की प्रस्तुति की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने संगीत के माध्यम से कुम्हार समाज की कला और मेहनत को जिस तरह सम्मान दिया, वह काबिले तारीफ है। इस दौरान राजेश रंजन एवं उनकी टीम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया, मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष जय जय राम प्रजापति एवं छोटे लाल प्रजापति ने भी पूरी टीम का अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया।
शाम पांच बजे शुरू हुए कार्यक्रम में देर तक श्रोता गीत-संगीत का आनंद लेते रहे। महोत्सव में पहुंचे लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के साथ मिट्टी के दीये, बर्तन और अन्य कलात्मक वस्तुओं की खरीदारी करते भी नजर आए। कार्यक्रम पूरी तरह संगीत और माटी कला के रंग में रंगा दिखाई दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पूर्व विधायक विनय तिवारी ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटे बधाई कार्ड गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा।* दीपावली का पर्व था। पूरा गांव दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था। कहीं आंगन में दीपों…
पूरी खबर पढ़ें →
#SawaiMadhopur गोपाल जी मंदिर में आतिशबाजी मार्केट का शुभारंभ, पार्षद विनोद जैन ने किया उद्घाटन #सवाईमाधोपुर। दीपावली पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
दीपावली के अवसर पर गोपाल जी मंदिर शहर सवाई माधोपुर में लगने वाले आतिशबाजी मार्केट का आज विधिवत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने प्रभागीय…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।