DM कृत्तिका ज्योत्स्ना और SP डॉक्टर ओमवीर सिंह ने किया निरीक्षण।

BREAKING / NEWS / UP / BASTI
DM कृत्तिका ज्योत्स्ना और SP डॉक्टर ओमवीर सिंह ने किया निरीक्षण।
धनतेरस एवं दीपावली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया निरिक्षण।
DM और SP ने शुक्रवार को कम्पनी बाग, गांधी नगर होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर स्थित पटाखा बिक्री स्थल का किया निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
अधिकारियो ने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा तथा आवागमन की व्यवस्था का लिया जायजा।
डीएम और SP ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखा बिक्री स्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए तथा प्रत्येक दुकान पर पानी एवं बालू की व्यवस्था के साथ अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें- DM
DM ने निर्देश दिया कि पटाखा बिक्री स्थल पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां रहे अलर्ट मोड में।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं- DM कृत्तिका ज्योत्स्ना
विद्युत तारों एवं अस्थायी कनेक्शनों की जांच कर ली जाए- DM
DM ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
SP ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश।
SP ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश।
SP ओमवीर सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह है मुस्तैद।
इस दौरान CDO सार्थक अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक /CO सिटी मानसी, ADM ज्ञानचन्द्र गुप्ता, CRO कीर्ति प्रकाश भारती,अपर ASP श्यामकान्त, SDM प्रमोद कुमार, SDM राजेश यादव, SDM अहमद फरीद खान, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, सीफओ, विघुत विभाग रहे शामिल।
निरीक्षण के दौरान कोतवाल बृजानन्द सिंह, SHO महिला थाना डॉ शालिनी सिंह, SI सभाशंकर यादव, SI अनुपम त्यागी, एँटी रोमियो प्रभारी साइस्ता सहित तमाम पुलिस कर्मी रहे शामिल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







