रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस का आरोप, आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर अश्लील डांस का आरोप, आयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला पत्रकार, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के बागखालिस बाजार में रामलीला मंचन के दौरान भोजपुरी गानों पर महिला नृत्यकियों से कथित अश्लील डांस कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद रामलीला आयोजक राजेंद्र मद्धेशिया के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा को सूचना मिली कि बागखालिस बाजार में आयोजित रामलीला के दौरान डीजे पर भोजपुरी गानों के साथ महिला नृत्यकियों से अश्लील नृत्य कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रात करीब 9:15 बजे जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने की बात कही।
पुलिस ने इस मामले में रामलीला समिति के आयोजक राजेंद्र मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय रामसमुझ, निवासी बागखालिस, के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में रामलीला आयोजनों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मर्यादा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अलवर के घायल मासूम को मिला जीवनदान: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के हस्तक्षेप से सफदरजंग अस्पताल में शुरू…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ : ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਾਦਿਕ ਵਿੱਚ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲੀ ਮੁੱਖ ਸੜਕ 'ਤੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
**आलेख : जगदीश मालवीय** आगर मालवा *नीमच।** मध्यप्रदेश अब हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश की नई पहचान…
पूरी खबर पढ़ें →
**आगर-मालवा, 11 नवंबर।** स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों के भूखंडों को वैधानिक मालिकाना हक दिलाने के…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: दोपहर लगभग 3 बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दर्जनों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।