छग .-खरीफ विपणन वर्ष 2026-27,में किसान ऑनलाइन अपने मोबाईल एप्प से धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकेंगे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छत्तीसगढ प्रदेश में शासन स्तर पर खरीफ फसल धान की खरीदी का काम 15 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। छत्तीसगढ प्रदेश के किसान भाईयों के लिए " तुहर टोकन" नामक एप्प की सुविधा शुरू की गई है,इस एप्प के माध्यम से किसान भाई धान विक्रय के लिए अब टोकन अपने मोबाईल से ही प्राप्त कर सकेंगे।
" तुहर टोकन " एप्प पर यह सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी, किसान भाई 10 नवंबर 2026 से इस एप्प के माध्यम से धान बिक्री करने हेतु टोकन जारी करवा सकतें हैं। छत्तीसगढ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार " तुहर टोकन " एप्प मोबाईल गूगल प्ले स्टोर पर.उपलब्ध है।
किसान भाई अपने मोबाईल नंबर से ओटीपी के माध्यम से अपना पंजीयन करवाकर टोकन प्राप्त कर.सकतें हैं। सरकारी धान खरीदी केंद्र पर प्रतिदिन तय सीमा 70% टोकन एप्प से और शेष 30% टोकन खरीदी समितियां जारी करेंगी।.।.जानकारी अनुसार तुहर टोकन एप्प के लिए तय 70% टोकन में से 80% हिस्सा लघु और.सीमांत किसानों के लिए रखा गया है।
20% टोकन किसानों को मिलेंगे। जानकारी अनुसार किसानों को उनकी जमीन के रकबे के आधार पर टोकन जारी किए जायेंगे।
दो एकड़ कृषि भूमि पर एक टोकन, दो एकड़ से अधिक और दस एकड़ तक कृषि भूमि पर दो टोकन दिए जायेंगे। दस एकड़ से अधिक कृषि भूमी पर तीन टोकन दिए जायेंगे।
इसमें पात्रता अनुसार दूसरे और तीसरे टोकन दिए जायेंगे। गत वर्ष की भांति ही किसान एप्प में धान बेचने की मात्रा दर्ज करवाकर टोकन प्राप्त कर सकतें हैं।
पहला टोकन प्राप्त करने के बाद पात्रता अनुसार ही दूसरा और तीसरा टोकन भी जारी किया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान भाई धान बिक्री करने हेतु 15 नवंबर 2026 से लेकर 15 जनवरी 2027 तक एप्प के माध्यम से अपना टोकन प्राप्त कर सकतें हैं।
ऑनलाइन टोकन माध्यम से किसान बंधु सरकारी धान खरीदी केंद्रों पर.लंबी लंबा लाइन में लगने और केंद्रों पर किसानों की भीड़ भी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसान बंधु अधिक से अधिक इस सुविधा का लाभ उठाकर धान बिक्री केंद्रों पर होने वाली भीड़ से बचकर अपना कीमती समय भी बचा सकतें हैं।.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमऊ: परिवहन विभाग ने सरवां गांव स्थित अत्याधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक एवं ट्रेनिंग स्कूल में कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग…
पूरी खबर पढ़ें →
दुद्धी-बैरखड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ हादसा, पुल पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम ने बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में गुंडागर्दी! विवाद पूछना पड़ा भारी - दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला - दोनों लहूलुहान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब हो रहा है…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsत्योहारों के दौरान ट्रेनों होने वाली भीड़, और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण तट रेलवे/ SCR,ने विशाखापट्टनम…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।