Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने समयसीमा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए

11 Nov 2026, 02:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने समयसीमा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए - मैहर, मध्य प्रदेश

*कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने समयसीमा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए*
मैहर, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की। बैठक में जनसुनवाई, जनविश्वास, सीएम हेल्पलाइन सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, एसडीएम श्री एसपी मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह कार्यक्रम में सभी विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहने एवं अपने अपने विभाग के कार्यों को गुणवत्त पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं बरतने तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में व्यवसायिक गतिविधियों एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पंचायत स्तर पर संबंधित अधिकारियों को डी.डी.ओ.

पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला स्तरीय समन्वय एवं निरीक्षण संबंधी कार्यों की जानकारी निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने तथा सार्थक पोर्टल पर जानकारियों को अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अधिकारियों को शासन की योजनाओं एवं प्राथमिकता वाले कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गोएठा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नीचे उतरा ट्रैक्टर का इंजन, सरिया लदी ट्रॉली सड़क पर टिकी रही
Sonbhadra11 Nov

गोएठा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नीचे उतरा ट्रैक्टर का इंजन, सरिया लदी ट्रॉली सड़क पर टिकी रही

दुद्धी-बैरखड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ हादसा, पुल पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur11 Nov

छग .-खरीफ विपणन वर्ष 2026-27,में किसान ऑनलाइन अपने मोबाईल एप्प से धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकेंगे

छत्तीसगढ प्रदेश में शासन स्तर पर खरीफ फसल धान की खरीदी का काम 15 नवंबर 2026 से शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम की बड़ी रेड, 7 युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Kurukshetra11 Nov

कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम की बड़ी रेड, 7 युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम ने बड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar11 Nov

नोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट खराब हो गया है जिससे लोगों परेशान

नोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब हो रहा है…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Nov

यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापट्टनम- किरंदुल पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय

त्योहारों के दौरान ट्रेनों होने वाली भीड़, और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण तट रेलवे/ SCR,ने विशाखापट्टनम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!