Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

गोएठा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नीचे उतरा ट्रैक्टर का इंजन, सरिया लदी ट्रॉली सड़क पर टिकी रही

11 Nov 2026, 01:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोएठा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर नीचे उतरा ट्रैक्टर का इंजन, सरिया लदी ट्रॉली सड़क पर टिकी रही - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

दुद्धी-बैरखड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे हुआ हादसा, पुल पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विंढमगंज क्षेत्र ग्राम धोरपा (उपेन्द्र कुमार) :– दुद्धी से बैरखड़ की ओर सरिया लादकर जा रहा एक ट्रैक्टर मंगलवार शाम करीब 4 बजे धोरपा ग्राम सभा स्थित गोएठा नदी पुल पर हादसे का शिकार हो गया। पुल के घाट से नीचे उतरते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसका इंजन पुल के नीचे जा उतरा, जबकि सरिया से लदी ट्रॉली सड़क पर ही टिकी रह गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।

इस घटना के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय मार्ग पर स्थित गोएठा नदी पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण वाहन चालकों को खतरे का सामना करना पड़ सकता है। दुद्धी से बैरखड़ को जोड़ने वाला यह मार्ग 24 घंटे व्यस्त रहता है और इस पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।

ऐसे व्यस्त मार्ग पर पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग का न होना दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ाता है। मंगलवार को हुई इस घटना में चालक की जान बच गई, लेकिन यदि ट्रैक्टर के साथ कोई बड़ा हादसा होता या उस समय पुल से अन्य वाहन गुजर रहे होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जाएगा? स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग से गोएठा नदी पुल पर जल्द से जल्द मजबूत रेलिंग लगाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau11 Nov

मऊ: कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग टेस्ट शुरू, लाइसेंस प्रक्रिया सख्त

मऊ: परिवहन विभाग ने सरवां गांव स्थित अत्याधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक एवं ट्रेनिंग स्कूल में कंप्यूटर आधारित ड्राइविंग…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur11 Nov

छग .-खरीफ विपणन वर्ष 2026-27,में किसान ऑनलाइन अपने मोबाईल एप्प से धान विक्रय का टोकन प्राप्त कर सकेंगे

छत्तीसगढ प्रदेश में शासन स्तर पर खरीफ फसल धान की खरीदी का काम 15 नवंबर 2026 से शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम की बड़ी रेड, 7 युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Kurukshetra11 Nov

कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम की बड़ी रेड, 7 युवक गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र के निजी होटल में देर रात ANC पुलिस टीम ने बड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar11 Nov

नोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट खराब हो गया है जिससे लोगों परेशान

नोएडा के गौर सिटी स्थित ग्लासी डायमंड मॉल का एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब हो रहा है…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Nov

यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापट्टनम- किरंदुल पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय

त्योहारों के दौरान ट्रेनों होने वाली भीड़, और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण तट रेलवे/ SCR,ने विशाखापट्टनम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!