Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

कलवारी विवाद में महिला की मौत ,कई हिरासत में

11 Nov 2026, 04:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलवारी विवाद में महिला की मौत ,कई हिरासत में - BASTI, उत्तर प्रदेश

शिकायत को लेकर खू**नी संघर्ष, मारपीट में 51 वर्षीय महिला की मौत
शिकायत को लेकर दोनों पक्षों में चल रही थी पुरानी रंजिश, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
कलवारी (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर में पुरानी रंजिश ने मंगलवार सुबह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 51 वर्षीय सुधा यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौ**त हो गई।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ताहिर गांव निवासी सुधा यादव गोण्डा के एक सरकारी विद्यालय में नौकरी करती थीं। बताया जा रहा है कि गांव की ही एव बेटी ने उनकी नौकरी पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी।

शिकायत में सुधा यादव पर कथित रूप से फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बताया जाता है कि दोनों पक्ष आपस में पाटीदार हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। सुधा यादव के बेटे अखिलेश यादव का आरोप है कि कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ दो युवक ने उनकी मां पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन आनन-फानन में सुधा यादव को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना से गांव में भी सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

सीऒ ने घटना के सभी पहलुओं, मारपीट में शामिल लोगों और विवाद की वजह की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अलवर, दीपावली पर जली आंखें घायल बच्चे को केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मदद से दिल्ली अरस्पतल में मिला elaj
Alwar11 Nov

अलवर, दीपावली पर जली आंखें घायल बच्चे को केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मदद से दिल्ली अरस्पतल में मिला elaj

अलवर के घायल मासूम को मिला जीवनदान: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के हस्तक्षेप से सफदरजंग अस्पताल में शुरू…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिन में पानी होगा स्टोर, रात में टरबाइन से दौड़ेगी बिजली! नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट खिमला में 11,470 कर
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने
मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!