Ludhiana
सीएम मान पहुंचे अमलोह, किया 1000 अत्याधुनिक ‘मुख्यमंत्री खेल मैदानों’ का वर्चुअल उद्घाटन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खन्ना, 11 नवंबर (विकास विजन) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक साथ 1000 अत्याधुनिक 'मुख्यमंत्री खेल मैदानों' का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान वह अमलोह की अनाज मंडी में आयोजित विशाल जनसभा में भी पहुंचे जहां उन्होंने अमलोह के गांव शाहपुर में विशेष रूप से तैयार किए गए आधुनिक खेल मैदान का उद्घाटन किया।
सीएम मान ने इसके बाद र्चुअली पूरे पंजाब के लिए 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए उन्हें जनता को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि इन मैदानों में रात को प्रैक्टिस के लिए फ्लड-लाइट्स, रनिंग ट्रैक और वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी व क्रिकेट के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में बेहतर खेल सुविधाएं देने का भरोसा दिया। • अमलोह की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करते हुए सीएम मान ने विपक्षी दलों (अकाली दल और कांग्रेस) पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा पर चुटकुला सुनाते हुए तंज कसा कि "चन्नी साहब की साइकिल की तो चेन ही उतर गई है"। इसके साथ ही उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और प्रेम सिंह चंदूमाजरा पर भी तीखे हमले किए।
इस राज्य स्तरीय रैली में मशहूर पंजाबी गायक रंजीत बावा भी विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके अमलोह के विधायक गैरी बड़िंग, कैबिनेट मिनिस्टर तरुणप्रीत सिंह सौंध के साथ 'आप' के कई अन्य वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1a, 1b तथा 1c : विशाल रैली को संबोधित करते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, 1000 खेल के मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करते तथा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए सीएम मान।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🙏 राम-राम सा। 🙏 🌺 आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺 आज दिनांक 10 नवंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आगामी 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने…
पूरी खबर पढ़ें →
सीएम योगी की पराली प्रबंधन पहल से किसानों को मिला नया रास्ता, खेतों का अवशेष बना कमाई का…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा ने फूंका संगठन मजबूती का बिगुल, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति -…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।