Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Begusarai

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

11 Nov 2026, 09:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल - बेगूसराय, बिहार

बेटर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 22 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल

दिवाली और छठ के बीच हर वर्ष आयोजित होता है रक्तदान शिविर, जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का भी उठाती है जिम्मेदारी

चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। सामाजिक संस्था बेटर सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को मीरा नर्सिंग होम-सह-ब्लड बैंक एंड रिसर्च सेंटर, बेगूसराय के सहयोग से संस्था के प्रधान कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पंचायत के 22 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लड बैंक के वरिष्ठ कर्मी मृत्युंजय कुमार को संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र, माला और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुआ। इसके बाद रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

गौरतलब है कि बेटर सोसाइटी संस्था प्रत्येक वर्ष दीपावली एवं छठ पूजा के मध्य इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। इस पहल में संस्था के सदस्य, युवा एवं ग्रामीण स्वेच्छा से भाग लेते हैं। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

संस्था की एक विशेष पहल यह भी है कि रक्तदाता द्वारा दान किए गए रक्त पर संस्था 100 प्रतिशत अधिकार सुनिश्चित करती है। भविष्य में रक्तदाता या उसके जरूरतमंद परिजन को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर संस्था की ओर से एक मांग पर ब्लड बैंक के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाता है।

ग्रामीण क्षेत्र में लगातार इस तरह का आयोजन करना अपने आप में एक सराहनीय पहल है। संस्था की इस मुहिम से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना मजबूत हो रही है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक बन रहा है।

इस अवसर पर बेटर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष गोविन्द कुमार यादव, हरेकृष्ण मांझी, मिथिलेश मांझी, हीरालाल हिमांशु, चुनचुन साह, पप्पू पासवान, मो. वारिस, मो. जुबेर (बीएसएफ), मंचुन कुमार, रवि कुमार रौशन, सूरज सदा एवं राकेश कुमार मंत्री सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

चेरिया बरियारपुर संवाददाता : अरुण साह
फोकस बिहार न्यूज, बेगूसराय

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके
Saharanpur12 Nov

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
Mirzapur12 Nov

12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला
Mirzapur12 Nov

मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला

मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!
Ahmednagar12 Nov

राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!

विखे-थोरात-गडाख-राम शिंदे यांना एकाच व्यासपीठावर आणण्यात सुजय विखेंची खेळी यशस्वी; जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी एकमताने निवड, उपाध्यक्षपदी रणजितसिंह देशमुख…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!