जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश प्रारूप मतदाता सूची जारी, अब मतदाता कर सकेंगे नाम और विवरणों का सत्यापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा।** भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया के तहत गुरुवार, 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। यह पुनरीक्षण 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है।
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अशोक प्रजापत एवं अंकुश भटनागर सहित इलेक्शन सुपरवाइजर राजेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से मतदाता अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकेंगे। साथ ही सूची में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा नाम छूटने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी।
निर्वाचन आयोग की इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और आगामी निर्वाचन में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

4 मई 1799 का दिन था। अंग्रेजी सेना ने मैसूर की राजधानी श्रीरंगपट्टनम को चारों तरफ से घेर…
पूरी खबर पढ़ें →
Jharkhand Breaking: रांची। झारखंड में छठ महापर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने स्थापना दिवस समारोह के मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेतुलमारी, धनबाद आज दिनांक 12/11/2026 स्वागत समारोह रखा गया, आयोजकों के द्वारा सुरेश महतो ज़ी के प्रति आभार…
पूरी खबर पढ़ें →
रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।