Chittorgarh
बेजुबान पशुओं के इलाज के लिए पार्षद मनीष गिरी ने की मदद की अपील, बच्चों ने दिया 5100 रुपए का गुप्त दान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर :- दुर्गालाल पालीवाल
बेगू / रावतभाटा। नगर में घायल, बेसहारा, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बेजुबान पशु-पक्षियों के उपचार और आश्रय के लिए सरामा एनिमल फाउंडेशन की संचालक विनीता प्रदीप द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उनके इस कार्य में सहयोग कर रहे पार्षद मनीष गिरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगरवासियों, कॉलोनीवासियों एवं भामाशाहों से आर्थिक मदद की अपील की है।
मनीष गिरी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा अब तक करीब 28 घायल एवं बीमार पशु-पक्षियों को नया जीवन दिया गया है। इनके इलाज, भोजन और कोटा अस्पताल तक लाने-ले जाने का खर्च संस्था संचालक स्वयं उठा रही हैं। जल्द ही प्लांट रोड पर अस्थाई एनिमल शेल्टर होम का निर्माण भी किया जाएगा।
पार्षद की अपील पर परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो मासूम बच्चों ने अपनी गुल्लक से 5100 रुपए का गुप्त दान फाउंडेशन को भेंट किया। विनीता प्रदीप ने बच्चों एवं पार्षद मनीष गिरी का आभार जताते हुए आमजन से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति फोन-पे नंबर 6309469769 पर आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा स्थित जानकी आश्रम में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, सांसद मनसुखभाई वसावा रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
# पीहर में बेटी का शाही स्वागत, डीजे की धुन पर निकली भव्य अभिनंदन रैली ## रेटा की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# पीहर में बेटी का शाही स्वागत, डीजे की धुन पर निकली भव्य अभिनंदन रैली ## रेटा की…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ के कार्य में आज केशव नगर स्थित एक गली जो काफी…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 खिरनी में आगजनी की घटना, राधेश्याम सैनी का मकान क्षतिग्रस्त 🚨 खिरनी में आगजनी की घटना की…
पूरी खबर पढ़ें →
#पारस_नमकीन के ओनर , टीम वतन फाउंडेशन उप सचिव हरक चंद जैन भैया के बेटे #अभिषेक जैन, बेटे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।