महराजगंज से गोरखपुर तक चला सर्च ऑपरेशन कैंपियरगंज के भरगाई गांव के पास नदी में उतराता मिला शव, परिजनों की उम्मीदें टूटीं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धानी बाजार – राप्ती की लहरों में खत्म हुई जिंदगी की तलाश, रमेश का शव मिलते ही गांव में मचा कोहराम
महराजगंज से गोरखपुर तक चला सर्च ऑपरेशन कैंपियरगंज के भरगाई गांव के पास नदी में उतराता मिला शव, परिजनों की उम्मीदें टूटीं
महराजगंज। राप्ती नदी में डूबे रमेश की तलाश आखिरकार दर्दनाक अंजाम पर खत्म हुई। घंटों तक नदी की लहरों में जिंदगी की उम्मीद तलाश रहे परिजनों को उस समय गहरा सदमा लगा, जब रमेश का श*व महराजगंज से काफी दूर गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज क्षेत्र स्थित भरगाई गांव के पास बरामद हुआ। शव मिलने की खबर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दरअसल, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नौसागर के सुखचैनपुर निवासी रमेश पुत्र रामदवन धानी स्थित खड़खड़िया पुल के पास राप्ती नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में लापता हो गए। हादसे के बाद से ही उनकी तलाश में पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई थी।
रमेश की तलाश में सर्च ऑपरेशन का दायरा लगातार बढ़ाया गया। महराजगंज से गोरखपुर तक नदी में खोजबीन की गई। आखिरकार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के भरगाई गांव के पास नदी में उनका शव उतराता दिखाई दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पहचान की पुष्टि हुई।
जिस रमेश के सुरक्षित लौटने की आस में परिवार की निगाहें नदी की ओर टिकी थीं, उसकी मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद सुखचैनपुर और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि हमारे समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनकी मुस्कान में खुशियाँ,…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूरच्या कॅन्सर रुग्णालयावर सायबर हल्ला; हॅकर्सकडून 1.23 बिटकॉइनची खंडणी मागणी! चंद्रपूर, महाराष्ट्र : चंद्रपूर येथील कॅन्सर केअर फाउंडेशन…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूर मानव तस्करी प्रकरणाला राजकीय वळण; भाजपशी संबंधित दोन महिला नेत्यांना अटक! चंद्रपूर : जिल्ह्यात गाजत असलेल्या नवजात…
पूरी खबर पढ़ें →
जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज…
पूरी खबर पढ़ें →
सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…
पूरी खबर पढ़ें →
छठ मैया के पारंपरिक गीतों से गूंजा नदी तट, दीपों से जगमगाया पूरा घाट; नवनिर्मित भव्य सूर्य मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।