कासगंज के ब्लॉक अमांपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी बढ़ारी बनीं ब्लॉक चैंपियन। ———————-
कासगंज।
विकासखंड अमांपुर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय, अभयपुरा में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी और लंबी कूद में प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी बढ़ारी ने 100, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी नेहा सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रांजल निवासी मझोला, 100 मीटर में विशाल निवासी रामपुर और 200 मीटर में सुमित निवासी फकौता प्रथम रहे।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में जानवी निवासी शाहपुर, 100 मीटर में चांदनी निवासी वसावनपुर और 200 मीटर में संजना निवासी बीरपुर ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में दिलवर निवासी डेंगरी तथा 400 मीटर में प्रियांशु निवासी अभयपुरा प्रथम रहे।
जूनियर बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में रोशनी निवासी बढ़ारी और 400 मीटर में प्रार्थना निवासी नगला महर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
समापन पर अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, जिला समन्वयक सुनील यादव, सुनील कुमार आर्य, ओम शिव वर्मा, रामपाल सिंह, पूनम राजपूत, नरेंद्र वर्मा, राकेश राजपूत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं का निर्णायक मंडल ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, नीलेश प्रताप चौहान, दीनदयाल सिंह, अजय यादव, यादराम सिंह, देवेंद्र कुमार, भारतेंदु कुमार, सोमेंद्र कुमार और फुरकान अली ने संभाला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि हमारे समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनकी मुस्कान में खुशियाँ,…
पूरी खबर पढ़ें →
सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…
पूरी खबर पढ़ें →
छठ मैया के पारंपरिक गीतों से गूंजा नदी तट, दीपों से जगमगाया पूरा घाट; नवनिर्मित भव्य सूर्य मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
सार्थक विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय वूशु चैंपियन में जीत जीता पदक मंडला के युवा विश्व खिलाड़ी समर्थक विश्वकर्मा ने…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार ), सोनभद्र :– गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में शनिवार, 14 नवंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।