उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन को प्रमोशन का मिलालाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गाजियाबाद/उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन को प्रमोशन का लाभ मिला है। उन्हें अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की जीत का तोहफा दिया गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने अनु सैन के कंधे पर थ्री स्टार लगाकर उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किया। अनु सैन मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली हैं। उनकी उपलब्धि पर उनके घर पर ख्रुशी का माहौल है।
कौन हैं अनु सैन?
अनु सैन मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के काकड़ा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कबड्डी के क्षेत्र में अपना करियर बनाया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के बाद अनु ने सीनियर महिला कबड्डी टीम में अपनी जगह बनाई। वे वर्ष 2025 में महिला कबड्डी विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनी थीं। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम की वे सदस्य रहीं।
अनु सैन ने अपने कबड्डी करियर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। इसके बाद वह 2025 में बांग्लादेश में आयोजित महिला विश्वकप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। वे विश्वकप में स्वर्ण पदक के साथ लौटीं।
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में प्रदर्शन का इनाम
अनु सैन ने 23 से अक्टूबर तक हुए कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया। निधि शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में युगांडा को 35-15 से मात दी थी। इस मैच में साक्षी ने नौ और अनु सैन ने 6 रेड अंक हासिल किए थे। पहले विश्वकप और फिर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत का इनाम उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन के रूप में मिला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि हमारे समाज की सबसे अनमोल धरोहर हैं। उनकी मुस्कान में खुशियाँ,…
पूरी खबर पढ़ें →
सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…
पूरी खबर पढ़ें →
छठ मैया के पारंपरिक गीतों से गूंजा नदी तट, दीपों से जगमगाया पूरा घाट; नवनिर्मित भव्य सूर्य मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
सार्थक विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय वूशु चैंपियन में जीत जीता पदक मंडला के युवा विश्व खिलाड़ी समर्थक विश्वकर्मा ने…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार ), सोनभद्र :– गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में शनिवार, 14 नवंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।