Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धनबाद बाघमारा चाल धंसने से 24 वर्षीय युवक की मौत बस्ती में शोक की लहर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल

18 Nov 2026, 03:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनबाद बाघमारा चाल धंसने से 24 वर्षीय युवक की मौत बस्ती में शोक की लहर वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल - धनबाद, झारखंड

कतरास मधुबन थाना क्षेत्र

अंतर्गत बुदौरा से आशाकोठी खटाल जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी खदान में मंगलवार को अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से मलबे में दबकर एक 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नवागढ़ केवट टोला निवासी स्वर्गीय युधिष्ठिर धीवर के पुत्र अमरदीप धीवर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अमरदीप मंगलवार को अपने कुछ साथियों के साथ आजीविका और घर के जलावन के लिए कोयला लाने बंद खदान के पास गया था। कोयला खोदने के क्रम में वह खदान के काफी अंदर चला गया। इसी दौरान खदान के ऊपरी हिस्से की चाल अचानक भरभराकर

उसके ऊपर आ गिरी गई, जिससे वह मलबे में पूरी तरह से दब गया। हादसे के तुरंत बाद साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शव को उठाकर घर ले आए। तत्पश्चात अंतिम संस्कार के लिए उसे दामोदर नदी घाट पर ले जाया गया। हालांकि इस पूरे मामले में

अब तक कोई आधिकारिक बयान सार्वजनिक नहीं हो पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरदीप अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। आजीविका और अपने निजी खर्च के लिए कोयला बेचने और बिजली मिस्त्री का काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्वजनों के मुताबिक कुछ महीने पहले ही बिजली के खंभे पर काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था जिसका इलाज ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर करवाया था। इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतक की वृद्ध मां वीणा देवी और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि घटना के बाद से ही पूरी बस्ती में शोक की लहर छाई हुई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा
Jhalawar22 Nov

झालावाड़ में गूँजा झलकारी बाई का जयघोष, कोली समाज ने मनाई वीरांगना की जयंती, 20 दिसंबर को होगी जिला कार्यकारिणी की घोषणा

झालावाड़, 22 नवंबर 2026 वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष में आज झालावाड़ में एक भव्य कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
कटनी-शहडोल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की चपेट में आई बाइक, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, तीसरा गंभीर सुर्खी मोड़ के पास हुआ हादसा, तीनों युवक ग्राम सुर्खी पौंडी के निवासी; गां
कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया
Dhanbad22 Nov

कन्हाई चौहान की संपत्ति की जांच की उठी मांग, मुखिया प्रतिनिधि ने प्रेस वार्ता कर बताया

बाघमारा। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंदरा पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Rewari22 Nov

नशा तस्करों पर रेवाड़ी पुलिस ने कसा शिकंजा: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी( सुरेश सिहाग )पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के जन्म पर गर्व जताने वाली माताओं का सम्मान, नवजात बच्चियों को भेंट किए उपहार समाज सेवा विकास संस्था की अनूठी पहल, हर महीने बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को किया जाएगा
error: Content is protected !!