एएसपी को बैग में गांजा रखवाना पड़ा भारी, मुख्यमंत्री यादव का कड़ा एक्शन आधा दर्जन पुलिसकर्मी सस्पेंड
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सिवनी जिले में होटल में ठहरे एक प्रेमी जोड़े को कथित तौर पर गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और होटल संचालक से अवैध वसूली के आरोपों ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। मामले में मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव के निर्देश पर ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम, टीआई सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। होटल संचालक संजय सनोडिया ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी उनसे हर महीने पैसे की मांग करते थे और रकम नहीं देने पर होटल में तलाशी तथा कर्मचारियों और ग्राहकों को परेशान किया जाता था।
संचालक के मुताबिक, पुलिसकर्मी पहले सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लेते थे, इसलिए उन्होंने होटल में छिपा कैमरा लगवाया था। 13 नवंबर को होटल पहुंची पुलिस टीम एक DVR ले गई, लेकिन छिपे कैमरे की रिकॉर्डिंग में कथित बातचीत कैद हो गई।
वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने इसे AI जनरेटेड बताया था, हालांकि जांच के आदेश मिलने की जानकारी पर उन्होंने फोन काट दिया। आईजी प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों द्वारा पैसों के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई है।
मामले की विस्तृत जांच जारी है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था।…
पूरी खबर पढ़ें →
अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था।…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा,18 नवंबर/ युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 18 नवंबर 2026 / मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* लाखा बंजारा झील की सुंदरता और स्वच्छता भविष्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश पुलिस की महत्वाकांक्षी ‘सृजन योजना’ के अंतर्गत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।