नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करना तीन युवकों को भारी पड़ा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नौतनवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को भेजा न्यायालय
नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करना तीन युवकों को भारी पड़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई नौतनवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को मेले में पुरानी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना नौतनवा में मुकदमा संख्या 233/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया।
क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद्रशेखर उर्फ काजू (27), निवासी महुअवा अड्डा, सलाउद्दीन (27) और इकरार अहमद उर्फ मोनू (26), निवासी बेलभार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई को मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सिवनी जिले में होटल में ठहरे एक प्रेमी जोड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा को लेकर डॉ. संजय निषाद ने दी अहम जानकारी महराजगंज। उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
17 साल पुराने मुकदमे में 65 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस ने गांव से दबोचा - थाना परसा…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में सड़क पर उतरे एसपी, नगर तिराहा से प्रमुख बाजारों तक किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।