असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 02 शातिर

असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले 02 शातिर
असलहा तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद – अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शस्त्र के विरूद्ध जारी अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांकः 17.11.2026 को थाना विन्ध्याचल, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार देवरहा बाबा आश्रम स्थित तालाब के सामने से जंगल की ओर जाने वाली कच्ची सड़क बहद ग्राम बघरा तिवारी के पास से मोटरसाइकिल सवार 02 शातिर अभियुक्तों 1. कैश खान पुत्र बदरुद्दीन खान निवासी चितावनपुर थाना को देहात जनपद मीरजापुर व 2. रमजान पुत्र जुल्फेकार निवासी राजाबारी भागदेवर बघरा तिवारी थाना विध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 अदद गन 12 बोर, 02 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर, एक अदद अद्धी 303 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद नाजायज चाकू, 02 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-322/2026 धारा 3/7/25/4 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को मा०न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा मौके से बरामद मोटरसाइकिल ग्लैमर अंकित वाहन संख्या UP63R0512 का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
विवरण पूछताछ – गिरफ्तार अभियुक्त कैश खान व रमजान उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनका एक तीन सदस्यीय गैंग है जोकि अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं, अवैध शस्त्रों/असलहों को लाने एवं बेचने का कार्य हम दोनों करते थे जबकि असलहों की खरीद का काम गैंग का तीसरा सदस्य करता है। एक पिस्टल को हम लोग 30 से 50 हजार रुपये में तथा गन को 10 से 15 हजार रुपये में बेचते थे। असलहा बिक्री से प्राप्त धनराशि को हम तीनों आपस में बांट कर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ लेते थे।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण – 1. कैश खान पुत्र बदरुद्दीन खान निवासी चितावनपुर थाना को देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 35 वर्ष।
2. रमजान पुत्र जुल्फेकार निवासी राजाबारी भागदेवर बघरा तिवारी थाना विध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-19 वर्ष।
विवरण बरामदगी- 01 अदद गन 12 बोर, 02 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर, एक अदद अद्धी 303 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर, 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद नाजायज चाकू। जामा तलाशी से 02 अदद मोबाइल फोन । एक अदद मोटरसाइकिल ग्लैमर अंकित वाहन संख्या UP63R0512.
पंजीकृत अभियोग -मु0अ0सं0-322/2026 धारा 3/7/25/4 आयुध अधिनियम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर।
आपराधिक इतिहास – (अभि० कैश खान उपरोक्त -) 1. मु0अ0सं0-2004/2015 धारा 147,148,149,307,323,336,427,504,506 भादवि व 7 दंडविधि (द्वितीय संशोधन) अधिनियम थाना को देहात, मीरजापुर। 2.मु0अ0सं0-2425/2015 धारा 147,148,149,307,323,336,427,504,506 भादवि व 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, थाना को देहात, मीरजापुर। 3. मु0अ0सं0-844/2016 धारा 147,148, 149,307,323,336,504 भादवि व 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, थाना को देहात, मीरजापुर। 4. मु0अ0सं0-314/2020 धारा 147,148,323,504,506 भादवि धाना को०देहात, मीरजापुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय= देवरहा बाबा आश्रम स्थित तालाब के सामने से जंगल की ओर जाने वाली कच्ची सड़क बहद ग्राम बघरा तिवारी से, दिनांकः 17.11.2026 को समय 23:24 बजे।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम – निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम। उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विन्ध्याचल मय पुलिस टीम। उप-निरीक्षक अखिलेश्वर सिंह यादव, विजयशंकर तिवारी व सुरेन्द्र बहादुर सिंह, थाना विन्ध्याचल, मय पुलिस टीम।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







