अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के तत्वाधान में दिनांक 20नवंबर 2026को एक दिवसीय जॉब कैंप (रोजगार शिविर) का आयोजन किया जाएगा l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*प्रेस विज्ञप्ति*
गया, 18 नवंबर 2026: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के तत्वावधान में दिनांक 20 नवंबर 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप (रोजगार शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी VEE GEE AUTO COMPONENTS Pvt. Ltd. द्वारा विभिन्न पदों पर कुल 200 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जॉब कैंप का विवरण निम्नवत है:
तिथि एवं समय: 20 नवंबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक)
स्थान: माँ मंगला प्रा० आई०टी०आई०, घुघरीटांड, बाईपास, बोधगया रोड, गया।
कंपनी का नाम: VEE GEE AUTO COMPONENTS Pvt. Ltd. (कार्यस्थल: गुजरात)
पदों का विवरण: मशीन ऑपरेटर (Machine Operator), क्वालिटी (Quality), हेल्पर (Helper), एमआईजी वेल्डर (MIG Welder), एवं प्रेस ऑपरेटर (Press Operator)
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास, आईटीआई (ITI) एवं डिप्लोमा (सभी ट्रेड)।
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
वेतन एवं अन्य सुविधाएं: ₹20,644 से ₹23,294 प्रतिमाह (PF, ESIC, बस, कैंटीन एवं मेडिकल की सुविधा उपलब्ध)
आवश्यक दिशा-निर्देश:
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा (Resume), आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शिविर में भाग ले सकते हैं। चयन हेतु अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) एवं बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं है, वे कैंप स्थल पर भी निबंधन करा सकते हैं।
यह संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।
सहायक निदेशक (नियोजन)
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्ट सुमित पासवान वंदे भारत फतेहपुर - हुसैनगंज थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
पूरी खबर पढ़ें →
कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण घुग्गुस (चंद्रपूर)…
पूरी खबर पढ़ें →
#अस्तबल_बना_स्कूल : भरतपुर जिले में बयाना क्षेत्र के बीरमपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगला खुशहालीराम का…
पूरी खबर पढ़ें →
#अस्तबल_बना_स्कूल : भरतपुर जिले में बयाना क्षेत्र के बीरमपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगला खुशहालीराम का…
पूरी खबर पढ़ें →
#औचक_निरीक्षण : भरतपुर शहर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पेट्रोल पंपों पर हो रही संभावित गड़बड़ियों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।