विद्युत माप विभाग ने किया शहर में पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#औचक_निरीक्षण : भरतपुर शहर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पेट्रोल पंपों पर हो रही संभावित गड़बड़ियों पर लगाम कसने के लिए उपभोक्ता मामले के विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले भर में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण अभियान चलाया है। विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 और राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के कड़े प्रावधानों के तहत गठित विशेष जांच दल ने पंप संचालकों में हड़कंप मचा दिया है। विधिक माप विज्ञान की टीम ने भरतपुर एचपी सेन्टर, सोलंकी फिलिंग स्टेशन, दुबे ऑटो सर्विस, शिव प्रसाद गुप्ता एंड संस और शहीद वीरेंद्र फिलिंग स्टेशन सहित कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर धावा बोला था तथा इस सघन जांच के दौरान पेट्रोल और डीजल के माप-तौल की सटीकता के साथ-साथ वैधानिक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की थी ताकि आम जनता की जेब पर किसी भी तरह का डाका न डाला जा सके।
प्राप्त जानकारी अनुसार अधिकांश पंपों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त थी पर मथुरा रोड पर स्थित शहीद वीरेंद्र फिलिंग स्टेशन पर नियमों की खुलेआम अनदेखी पकड़ी थी। निरीक्षण के वक्त इस पंप पर अनिवार्य सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं किया था, जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया था। विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही नियमानुसार जुर्माना वसूला गया था। विभागीय अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि पेट्रोल पंपों पर माप-तौल की शुद्धता और कानून की पालना से कोई समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि आगामी दिनों में भी पूरे राजस्थान में यह अभियान और तेज़ी से जारी रहेगा तथा उपभोक्ता अधिकारों का हनन करने वाले दोषी प्रतिष्ठानों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवाददाता -- दुर्गालाल पालीवाल बेगू । नगर के सदर बाजार मे स्थित भगवान श्री लक्ष्मण जी के मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूर शहरात खळबळ! प्रियदर्शनी चौकात प्रतिमेमागे आढळले पुरुषाचे शीर, रेल्वे अंडरब्रिजखाली सापडले धड घटना समोर आली आहे. शहरातील…
पूरी खबर पढ़ें →
असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्ट सुमित पासवान वंदे भारत फतेहपुर - हुसैनगंज थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
पूरी खबर पढ़ें →
कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण घुग्गुस (चंद्रपूर)…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।