Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

श्री लक्ष्मण जी भगवान के मंदिर में भव्य छप्पन भोग महोत्सव आयोजित, महाप्रसादी के लिए उमड़े श्रद्धालु

18 Nov 2026, 11:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्री लक्ष्मण जी भगवान के मंदिर में भव्य छप्पन भोग महोत्सव आयोजित, महाप्रसादी के लिए उमड़े श्रद्धालु - CHITTORGARH, राजस्थान

संवाददाता — दुर्गालाल पालीवाल
बेगू । नगर के सदर बाजार मे स्थित भगवान श्री लक्ष्मण जी के मंदिर में बुधवार को विशाल छप्पन भोग महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।

धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर भगवान लाडले लखन लाल का विशेष मनोहारी शृंगार कर उन्हें 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

महोत्सव के तहत शाम 6:30 बजे विधि-विधान के साथ भव्य महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

महाआरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में महाप्रसादी वितरण शुरू हुआ। प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

महिला, पुरुष एवं बच्चों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इस दौरान 'श्री लाडले लखन लाल की जय' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों एवं सेवादारों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa18 Nov

श्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन की उठी मांग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जल्द आयोजन का आश्वासन

श्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन की उठी मांग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जल्द आयोजन का आश्वासन विधायक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!