रुदावल उच्चैन क्षेत्र को मिली जयपुर रोडवेज की सौगात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#रुदावल-उच्चैन क्षेत्र को जयपुर के लिए रोडवेज बस की सौगात, भरतपुर डिपो ने शुरू की सीधी बस सेवा
रुदावल से सुबह 6 बजे रवाना होगी बस, चार घंटे में पहुंचेगी जयपुर; वापसी में शाम 7:30 बजे रुदावल पहुंचेगी
रुदावल (भरतपुर)। रुदावल और उच्चैन क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भरतपुर रोडवेज डिपो की ओर से जयपुर के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को अब जयपुर आने-जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
जानकारी के अनुसार, नई रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह 6 बजे रुदावल से रवाना होगी और सुबह 6:30 बजे उच्चैन पहुंचेगी। इसके बाद बस अंधियारी, पिंगोरा, बछामदी, अटारी और लखनपुर होते हुए डहरा मोड़ के रास्ते जयपुर पहुंचेगी। बस को जयपुर पहुंचने में करीब चार घंटे का समय लगेगा।
वहीं वापसी में बस दोपहर 3:30 बजे जयपुर के सिंधी कैंप से रवाना होगी। नारायण सर्किल होते हुए निर्धारित मार्ग से वापस आएगी और शाम 7 बजे उच्चैन तथा 7:30 बजे रुदावल पहुंचेगी।
इस नई बस सेवा से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से जयपुर के लिए बेहतर बस सुविधा की जरूरत महसूस कर रहे क्षेत्रवासियों को इस सेवा से राहत मिलेगी। वहीं सड़क की स्थिति अनुकूल होने के बाद बस सेवा का विस्तार वंशी पहाड़पुर तक किए जाने की भी योजना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवाददाता -- दुर्गालाल पालीवाल बेगू । नगर के सदर बाजार मे स्थित भगवान श्री लक्ष्मण जी के मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूर शहरात खळबळ! प्रियदर्शनी चौकात प्रतिमेमागे आढळले पुरुषाचे शीर, रेल्वे अंडरब्रिजखाली सापडले धड घटना समोर आली आहे. शहरातील…
पूरी खबर पढ़ें →
असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्ट सुमित पासवान वंदे भारत फतेहपुर - हुसैनगंज थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
पूरी खबर पढ़ें →
कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण घुग्गुस (चंद्रपूर)…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।