Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

विकासखंड ओड़गी के चेंद्रा में पक्की सड़क का घटिया निर्माण, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

18 Nov 2026, 11:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकासखंड ओड़गी के चेंद्रा में पक्की सड़क का घटिया निर्माण, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत - सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर (छ.ग.) – विकासखंड ओड़गी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चेंद्रा में पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है।

ग्राम पंचायत चेंद्रा की ओर से दिनांक 14/11/2026 को कलेक्टर सूरजपुर को लिखित शिकायत दी गई है। जिसकी टोकन क्रमांक 2250326002484, दिनांक 16/11/2026 है।
क्या है शिकायत?
शिकायत पत्र में लिखा है कि –
पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा पकनी चौक से चेंद्रा तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेकिन यह कार्य शासन के नियम और मापदंड के अनुसार नहीं हो रहा है। अभी तक काम अधूरा है और जो काम हुआ है वो भी घटिया है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि निर्माण कार्य की जांच कराते हुए ठेकेदार के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए और गुणवत्तापूर्ण काम कराया जाए।

शिकायत पत्र पर ग्राम पंचायत चेंद्रा के सरपंच, सचिव और पंचों के हस्ताक्षर हैं।
मौके की तस्वीरें क्या कह रही हैं?
मौके से ली गई तस्वीरों में भी शिकायत की पुष्टि होती दिख रही है –
• सड़क के ऊपर जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। • पक्की सड़क पर ही कच्ची मिट्टी बिछी हुई है। • सड़क की गिट्टी उखड़ी हुई दिख रही है, डामर ठीक से नहीं बिछा है। • सड़क के दोनों किनारे मिट्टी और गिट्टी बिखरी पड़ी है। • स्कूली बच्चे, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोगों को इसी अधूरी और खराब सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। • बाइक सवारों को भी फिसलन और उबड़-खाबड़ सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि नई सड़क बनने से उन्हें सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन घटिया निर्माण के कारण यह सड़क उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि –
1. सड़क निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए। 2. ठेकेदार पर कार्यवाही की जाए। 3. घटिया काम को हटाकर मानक के अनुसार दोबारा गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाई जाए।
अब देखना होगा कि कलेक्टर के पास शिकायत पहुंचने के बाद पी.डब्ल्यू.डी. विभाग और प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

फतेहपुर में कब्रिस्तान से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या या हादसा।
Fatehpur18 Nov

फतेहपुर में कब्रिस्तान से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या या हादसा।

रिपोर्ट सुमित पासवान वंदे भारत फतेहपुर - हुसैनगंज थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

पूरी खबर पढ़ें →
नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने संभाला कार्यभार, प्रीतम श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई
Gonda18 Nov

नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने संभाला कार्यभार, प्रीतम श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई

कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण
Chandrapur18 Nov

घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण

घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण घुग्गुस (चंद्रपूर)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!