पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#पर्यटकों_की_पलटी_बस : भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सेवर क्षेत्र में स्थित भवनपुरा गांव के पास यूनाइटेड किंगडम (यूके) के पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार करीब 20 ब्रिटिश सैलानियों का यह दल अलवर के सरिस्का में भ्रमण करने के बाद भरतपुर के कदमकुंज होटल में ठहरने के लिए आ रहा था कि इसी दौरान भवनपुरा गांव के समीप अचानक बस का स्टीयरिंग लॉक होने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था और तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई थी। क्षेत्र में स्थित हाईवे पर घटित हुए सड़क हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई थी साथ ही कुछ देर के लिए हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात बाधित हो गया था।
प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय राहगीरों की मदद से पलटी हुई बस में फंसे हुए बस सवार पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला था। उक्त सड़क हादसे में विदेशी पर्यटकों शैली ढिल्लों, फ्रांसिस, देवा (जबलपुर, मध्यप्रदेश), डायना, फेडरिका, क्रिस्टोफर, स्टीफन, एवं मार्क को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के बाद हाईवे पर पलटी हुई क्षतिग्रस्त बस से पर्यटकों का सामान निकलवाने सहित दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की थी साथ ही उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य होटल तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की थी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संवाददाता -- दुर्गालाल पालीवाल बेगू । नगर के सदर बाजार मे स्थित भगवान श्री लक्ष्मण जी के मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपूर शहरात खळबळ! प्रियदर्शनी चौकात प्रतिमेमागे आढळले पुरुषाचे शीर, रेल्वे अंडरब्रिजखाली सापडले धड घटना समोर आली आहे. शहरातील…
पूरी खबर पढ़ें →
असलहा तस्कर गिरफ्तार थाना विन्ध्याचल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों की तस्करी करने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्ट सुमित पासवान वंदे भारत फतेहपुर - हुसैनगंज थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
पूरी खबर पढ़ें →
कटरा बाजार (गोंडा)। विकासखंड कटरा बाजार में नवागत एडीओ पंचायत भूदेव सिंह ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया।…
पूरी खबर पढ़ें →
घुग्गुस येथील लॉयड्स मेटल्सच्या पॉवर प्लांटमध्ये ठेका मजुराचा मृत्यू; ड्युटी ड्रेस बदलल्याच्या कथित प्रकारामुळे संशयाचे वातावरण घुग्गुस (चंद्रपूर)…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।