Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार को पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे

18 Nov 2026, 09:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार को पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज में सड़क पर उतरे एसपी, नगर तिराहा से प्रमुख बाजारों तक किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा –
व्यापारियों और आमजन से किया सीधा संवाद, अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश –

महराजगंज।
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी बुधवार को पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के नगर तिराहा समेत प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान एसपी ने बाजार में व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पैदल गश्त के दौरान एसपी ने यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाजारों में अतिक्रमण हटाने, सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और यातायात सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त, सतर्क निगरानी और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के साथ ही आमजन से शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित NSG एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम में हुएसम्मिलित
संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा को लेकर डॉ. संजय निषाद ने दी अहम जानकारी
Mahrajganj18 Nov

संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा को लेकर डॉ. संजय निषाद ने दी अहम जानकारी

महराजगंज: संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा को लेकर डॉ. संजय निषाद ने दी अहम जानकारी महराजगंज। उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
परसामलिक पुलिस ने बुधवार को 17 साल पुराने मुकदमे में एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Mahrajganj18 Nov

परसामलिक पुलिस ने बुधवार को 17 साल पुराने मुकदमे में एक वारंटी को किया गिरफ्तार

17 साल पुराने मुकदमे में 65 वर्षीय वारंटी गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस ने गांव से दबोचा - थाना परसा…

पूरी खबर पढ़ें →
नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करना तीन युवकों को भारी पड़ा
Mahrajganj18 Nov

नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करना तीन युवकों को भारी पड़ा

नौतनवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को भेजा न्यायालय नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले…

पूरी खबर पढ़ें →
सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं: अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं
Bijnor18 Nov

सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर, 4 गोलियां लगीं: अंबेडकरनगर में एनकाउंटर, SP बाल-बाल बचीं

अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी (35) एनकाउंटर में मारा गया। वह पूर्वांचल का बड़ा हथियार सप्लायर था।…

error: Content is protected !!