Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
New Delhi

नई दिल्ली: नशे की समस्या पर कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए पीएम मोदी

19 Nov 2026, 12:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नई दिल्ली: नशे की समस्या पर कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए पीएम मोदी - NEW DELHI, दिल्ली

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में देश में बढ़ती नशे की समस्या पर गहरी चिंता जताई. सूत्रों के मुताबिक, युवाओं में नशे की लत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को हर हाल में नशे के चंगुल से बचाना होगा. प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का उदाहरण देते हुए नशे की समस्या को भी जड़ से खत्म करने का आह्वान किया.

नई दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक हुई. आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मनीला से देर रात दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री ने सुबह 10:30 बजे बैठक की अध्यक्षता की. करीब साढ़े तीन घंटे तक चली इस बैठक में नशे की बढ़ती समस्या, गरीबी उन्मूलन, नक्सलवाद, वित्तीय सशक्तीकरण और प्रशासनिक सुधारों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

*नशे की समस्या पर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी:*

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक में देश के युवाओं पर नशे के बढ़ते प्रभाव की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए. उन्होंने रुंधे गले से कहा कि देश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से हर हाल में रोकना होगा. प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश से नक्सलवाद खत्म किया जा सकता है, तो नशे की समस्या को भी जड़ से समाप्त किया जा सकता है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों को आगाह किया कि नक्सलवाद के खिलाफ मिली उपलब्धियों को बनाए रखना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि नक्सलवाद दोबारा सिर न उठा सके.

*50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, अब दोबारा गरीब न बनें:*

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी उन्मूलन के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने 2014 में पहली बार केंद्र में सरकार बनने के बाद संसद के सेंट्रल हॉल में दिए गए अपने भाषण को याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार को गरीबों के लिए समर्पित बताया था. उन्होंने दावा किया कि आज देश में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं. हालांकि, अब सबसे बड़ी जरूरत यह सुनिश्चित करने की है कि ये लोग दोबारा गरीबी के दुष्चक्र में न फंसें. प्रधानमंत्री ने इसके लिए लोगों के बीच बचत की आदत को बढ़ावा देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की संस्कृति केवल 'खाओ-पियो और मौज करो' वाली नहीं रही है, बल्कि बचत करना भारतीयों के स्वभाव का अहम हिस्सा रहा है. इस आदत को और मजबूत करने की जरूरत है.

*मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन बड़े प्रेजेंटेशन:*

बैठक में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों को लेकर तीन विस्तृत प्रेजेंटेशन दिए गए. गरीबी उन्मूलन पर प्रेजेंटेशन: विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि देश में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. इस प्रेजेंटेशन को वित्त, आर्थिक मामलों, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और मत्स्य पालन समेत 11 मंत्रालयों और विभागों के सचिवों ने पेश किया. इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान, हर घर जल योजना, उज्ज्वला योजना, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), डिजिटल सुविधाओं तक पहुंच, बैंकिंग सेवाओं और बुनियादी ढांचे के विकास ने गरीबी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. नक्सल मुक्त भारत पर प्रेजेंटेशन: बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ अब तक उठाए गए कदमों और देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में हुई प्रगति पर चर्चा की गई. इसके साथ ही भविष्य की रणनीतियों पर भी जानकारी दी गई. जनधन योजना और वित्तीय सशक्तीकरण तीसरा प्रेजेंटेशन प्रधानमंत्री जनधन योजना पर केंद्रित रहा. इसमें आम नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई.

*सितंबर की चिंतन बैठक में तय लक्ष्यों की भी समीक्षा:*

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में सितंबर में आयोजित चिंतन बैठक के दौरान तय किए गए लक्ष्यों पर हुई प्रगति का भी जायजा लिया गया. इसके अलावा प्रशासनिक और आर्थिक सुधारों की दिशा में अब तक उठाए गए कदमों का मूल्यांकन किया गया. प्रधानमंत्री मोदी की यह बैठक मनीला में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद हुई. बैठक में विशेष रूप से युवाओं को नशे से बचाने, गरीबी से बाहर आए लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी उपलब्धियों को बनाए रखने पर जोर दिया गया.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पंडित डॉ. राजन शर्मा को बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया सम्मानित
New Delhi20 Nov

पंडित डॉ. राजन शर्मा को बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया सम्मानित

ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला प्रोफेशनल एवं बिजनेस अवॉर्ड, पायल और पंजाब का बढ़ाया…

पूरी खबर पढ़ें →
सोशल मीडिया पर इस फौजी की फोटो और वीडियो हर मोबाइल पर scroll करते ही सबसे ऊपर आ रही है। जानिए कौन है ये फौजी साहब।
Kulgam19 Nov

सोशल मीडिया पर इस फौजी की फोटो और वीडियो हर मोबाइल पर scroll करते ही सबसे ऊपर आ रही है। जानिए कौन है ये फौजी साहब।

यह तस्वीर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले में चल रहे एक बड़े आतंकवाद विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए एसपी की पहल पर आयोजित हुआ शिविर, पुलिसकर्मियों, युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Jhalawar18 Nov

जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए एसपी की पहल पर आयोजित हुआ शिविर, पुलिसकर्मियों, युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

खानपुर (झालावाड़)। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!