जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए एसपी की पहल पर आयोजित हुआ शिविर, पुलिसकर्मियों, युवाओं और आमजन ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर (झालावाड़)। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया की पहल पर बुधवार को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय खानपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में पुलिसकर्मियों, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 128 यूनिट रक्तदान किया।शिविर का शुभारंभ थाना प्रभारी रविंद्र सिंह एवं चिकित्सालय प्रभारी डॉ. डीजी मिश्रा ने किया।
जिला अस्पताल में रक्त की कमी की जानकारी मिलने पर एसपी बुडानिया ने आमजन, पुलिस मित्रों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की थी।एसपी की अपील के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में मेडिकल कॉलेज झालावाड़ की टीम ने रक्त संग्रहण किया।
इस दौरान कई पुलिस जवानों ने भी स्वयं रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में पुलिसकर्मी संदीप चौधरी, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने विशेष सहयोग दिया।
शिविर के सफल आयोजन पर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#अस्तबल_बना_स्कूल : भरतपुर जिले में बयाना क्षेत्र के बीरमपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगला खुशहालीराम का…
पूरी खबर पढ़ें →
#औचक_निरीक्षण : भरतपुर शहर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पेट्रोल पंपों पर हो रही संभावित गड़बड़ियों…
पूरी खबर पढ़ें →
#पर्यटकों_की_पलटी_बस : भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सेवर क्षेत्र में स्थित भवनपुरा गांव के पास यूनाइटेड…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News#रुदावल-उच्चैन क्षेत्र को जयपुर के लिए रोडवेज बस की सौगात, भरतपुर डिपो ने शुरू की सीधी बस सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
#चुनावी_रंजिश : डीग जिले के गुनसारा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश ने बेहद हिंसक और खौफनाक रूप…
पूरी खबर पढ़ें →
झुंझुनूं(निलेश मुदगल)- नगरपरिषद के सामने एक नम्बर रोड़ पर प्रतिष्ठित स्टेशनरी विक्रेता विजय ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विजय गोपाल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।