Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

धन के साथ सद्बुद्धि और सदाचार भी जीवन की वास्तविक समृद्धि – अविराज सिंह

19 Nov 2026, 06:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धन के साथ सद्बुद्धि और सदाचार भी जीवन की वास्तविक समृद्धि – अविराज सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि मां लक्ष्मी की आराधना केवल धन और संपत्ति की प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में सद्बुद्धि, सदाचार, परिश्रम, संतोष और लोककल्याण की भावना विकसित करने का भी पर्व है। सच्ची समृद्धि वहीं होती है, जहां धन के साथ धर्म, ज्ञान और संस्कारों का भी सम्मान हो।

इसी आस्था और धार्मिक परंपरा के अंतर्गत कर्रापुर में पगड़ी वाली लक्ष्मी मां समिति द्वारा बुधवार, 18 नवंबर को मां लक्ष्मी के समक्ष 2500 दीपों से दीप सज्जा और 1001 भोग अर्पित कर भव्य आरती का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में युवा नेता अविराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।

अविराज सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां लक्ष्मी को केवल भौतिक धन की देवी नहीं, बल्कि सुख, सौभाग्य, ऐश्वर्य, शांति और कल्याण की अधिष्ठात्री माना गया है। भगवान विष्णु की अर्धांगिनी के रूप में माता लक्ष्मी यह संदेश देती हैं कि धन तभी स्थायी और मंगलकारी बनता है, जब उसका अर्जन धर्म और न्याय के मार्ग पर हो तथा उसका उपयोग परिवार, समाज और जरूरतमंदों के कल्याण में किया जाए।

दीपावली सहित अनेक धार्मिक पर्वों पर मां लक्ष्मी की पूजा का विधान इसी भावना को मजबूत करता है। श्रीसूक्त में भी समृद्धि, तेज, सौभाग्य और कल्याण की प्रार्थना की गई है।

मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा हमें यह भी सिखाती है कि धन के साथ सद्बुद्धि और विवेक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वास्तविक समृद्धि का अर्थ केवल घर में धन-संपत्ति का होना नहीं, बल्कि परिवार में प्रेम, समाज में सद्भाव, जीवन में अनुशासन और व्यवहार में विनम्रता होना भी है।

परिश्रम के बिना उन्नति संभव नहीं है और धर्म के बिना प्राप्त संपत्ति कल्याणकारी नहीं हो सकती। इसलिए हमें धन का सम्मान करना चाहिए, उसे उचित कार्यों में लगाना चाहिए और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

स्वच्छता, सेवा, दान, कृतज्ञता और परिवार के प्रति जिम्मेदारी जैसे संस्कार ही जीवन को वास्तविक अर्थों में समृद्ध बनाते हैं। अविराज सिंह ने कहा कि मां लक्ष्मी की आराधना के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु का स्मरण और भक्ति का विशेष महत्व है।

भारतीय सनातन परंपरा में एकादशी को भगवान विष्णु की आराधना के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। तुलसी पूजन, गौसेवा, सूर्य उपासना और घर में दीप प्रज्ज्वलित करने जैसी परंपराएं भी हमारी संस्कृति में श्रद्धा और सकारात्मक जीवन मूल्यों से जुड़ी हुई हैं।

गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में कहा है—“जहाँ सुमति तहाँ सम्पति नाना, जहाँ कुमति तहाँ बिपति निदाना।” यह पंक्ति बताती है कि सद्बुद्धि और अच्छे विचार ही सुख-समृद्धि का आधार हैं। उन्होंने कहा कि पगड़ी वाली लक्ष्मी मां समिति द्वारा 2500 दीपों और 1001 भोग के साथ आयोजित की जा रही भव्य आरती धार्मिक आस्था के साथ सामूहिक सहभागिता का भी सुंदर अवसर है।

ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी आस्था, संस्कारों तथा सामाजिक एकता से जोड़ते हैं। दीपों की रोशनी हमें यह प्रेरणा देती है कि हम अपने जीवन से अज्ञान, अहंकार और नकारात्मकता को दूर कर सद्भाव, सेवा और सदाचार का प्रकाश फैलाएं।

उन्होंने समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से आयोजन में सहभागिता की अपील की। पगड़ी वाली लक्ष्मी मां समिति के अध्यक्ष अतिशय जैन (चुन्नू मैया) एवं उपाध्यक्ष रूद्र मिश्रा (छोटू) ने बताया कि कार्यक्रम बुधवार, 18 नवंबर 2026 को काला धागा बीड़ी ब्रांच, बारछा रोड, कर्रापुर, जिला सागर में आयोजित किया।

इसमें मां लक्ष्मी की भव्य आरती, 2500 दीपों की दीप सज्जा और 1001 भोग अर्पित किए गए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दो मामलों में फरार ₹2500 का इनामी आरोपी अनमोल कोल गिरफ्तार लूट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले में चल रहा था फरार, मुखबिर की सूचना पर रंगनाथ नगर पुलिस ने दबोचा कटनी। रंगनाथ न
ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी नगर निगम 🔴 अधिवक्ताओं के विरोध के बाद निगम प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह दायित्व से मुक्त! वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन के साथ कथित अ
सागर के यात्रियों को बड़ी सौगात: दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी,सांसद डॉ. लता वानखेड़े के प्रयासों को मिली सफलता
Sagar19 Nov

सागर के यात्रियों को बड़ी सौगात: दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी,सांसद डॉ. लता वानखेड़े के प्रयासों को मिली सफलता

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े के निरंतर प्रयासों…

पूरी खबर पढ़ें →
सीधी में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही ₹10000 की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर पकड़ाया
Sagar19 Nov

सीधी में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही ₹10000 की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर पकड़ाया

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ रीवा लोकायुक्त की…

पूरी खबर पढ़ें →
शस्त्र प्रशिक्षण से होता है व्यक्तित्व का विकास : ब्रिगेडियर सुजीत उपाध्याय सिलिकोबाइट कॉलेज में चल रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण, कैडेट्स को अनुशासन, साहस औ
error: Content is protected !!