सीधी में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही ₹10000 की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर पकड़ाया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को हनुमानगढ़ स्थित उपतहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार के रीडर भूपेंद्र सिंह को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ग्राम देवगढ़ निवासी 57 वर्षीय हीरालाल कोल की शिकायत पर की गई।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, रीडर ने राजस्व संबंधी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए चुरहट रेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से उपतहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद राजस्व विभाग के कामकाज और आम नागरिकों से जुड़े मामलों में कथित रिश्वतखोरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता की जरूरत को फिर सामने लाती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शस्त्र प्रशिक्षण से होता है व्यक्तित्व का विकास : ब्रिगेडियर सुजीत उपाध्याय सिलिकोबाइट कॉलेज में चल रहे एनसीसी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मकरोनिया स्थित नकद खाद…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अब से प्रशासन ने जन्म-मृत्यु के विलंबित पंजीयन के लिए नई व्यवस्था लागू की* वन्दे भारत न्यूज झाबुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
चूरी कोल माइंस में कोयला उठाव बंद करने का फरमान, नहीं तो बहेगा खून! धमकी भरे पत्र से…
पूरी खबर पढ़ें →
सिन्दुरिया पुलिस का सख्त एक्शन, शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका पर 8 लोगों का चालान सिन्दुरिया/महराजगंज। जनपद में…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, डॉक्टर और महिला कर्मचारी हिरासत में लापरवाही से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।