Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Barwani

वीकेंड पर बनें मतदाता, 21 और 22 नवंबर को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

20 Nov 2026, 04:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वीकेंड पर बनें मतदाता, 21 और 22 नवंबर को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर - बड़वानी, मध्य प्रदेश

18 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे युवा और नवविवाहिताएं जरूर उठाएं लाभ, बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में जुड़वाएं अपना नाम – सारिका घारू

बड़वानी, । प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आगामी 21 एवं 22 नवंबर, शनिवार और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के साथ नागरिकों को अपने नाम और पते की जानकारी अपडेट कराने का अवसर देना है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में संचालित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने नागरिकों से विशेष शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।

सारिका घारू ने कहा कि कामकाज और व्यस्तता के कारण जो लोग सामान्य दिनों में बीएलओ से संपर्क नहीं कर पाते हैं, वे शनिवार और रविवार के अवकाश का लाभ लेकर अपने मतदान केंद्र पहुंचें और मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करें।

उन्होंने विशेष रूप से उन युवाओं से अपील की, जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है। ऐसे युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही विवाह के बाद नए पते पर आई नवविवाहिताएं भी अपने मतदाता विवरण में संशोधन के लिए निर्धारित फॉर्म-8 अथवा पहली बार नाम जुड़वाने की स्थिति में फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

सारिका घारू ने नागरिकों से अपील की कि लोकतंत्र में मतदान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। इसलिए कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम जुड़वाने या विवरण में सुधार कराने का अवसर न चूके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी
Dhanbad20 Nov

STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी

बाघमारा, कतरास : जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव मासूम खान ने बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया प्रबंधन और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Agar-Malwa20 Nov

जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

समाचार क्र (1) जिला संवाददाता- PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी स्थान - आगर मालवा *कलेक्टर ने सुसनेर में…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है
Mirzapur20 Nov

मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है

मिर्जापुर से सोनभद्र में जाने वाले रोड बरकछा घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटना इस पर कोई…

पूरी खबर पढ़ें →
दो संतान की बाध्यता समाप्त होने पर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Sagar20 Nov

दो संतान की बाध्यता समाप्त होने पर कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*, मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय सेवाओं में दो संतान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Sikar20 Nov

# श्रीमाधोपुर से बड़ी राजनीतिक खबर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चुनाव में बड़ा झटका, परिवार के चारों प्रत्याशी हारे

# श्रीमाधोपुर से बड़ी राजनीतिक खबर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चुनाव में बड़ा झटका, परिवार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!