चीरघर परिसर में ‘फकीर टोली’ ने की दीपांजलि, दिवंगत आत्माओं की शांति व पीड़ित परिवारों के संबल की कामना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सतना/नागौद। अकाल मृत्यु और आकस्मिक दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की आत्माओं की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिवारों के जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर करने के उद्देश्य से 'फकीर टोली' द्वारा स्थानीय चीरघर (पोस्टमार्टम हाउस) परिसर में पारंपरिक रूप से दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आकस्मिक निधन होने पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष प्रार्थना आवश्यक मानी जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए फकीर टोली के सदस्यों ने चीरघर परिसर में एकत्रित होकर दीप प्रज्वलित किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
साथ ही, सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिन परिवारों पर असमय विपत्ति का पहाड़ टूटा है, उन्हें इस कठिन दुख से उबरने की शक्ति मिले और उनके जीवन का अंधकार दूर हो। उल्लेखनीय है कि फकीर टोली सामाजिक सरोकारों के तहत वर्षों से इस परिसर की व्यवस्थाओं से जुड़ी हुई है।
टोली द्वारा ही पूर्व में परिजनों की सुविधा के लिए यहां 'फकीर छाया' का निर्माण कराया गया था, और *आज भी इसके सदस्य नियमित रूप से परिसर की साफ-सफाई व अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की देखभाल कर मानवता की मिशाल पेश कर रहे हैं।*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*ब्रेकिंग हरैया* *बस्ती में श्री गंगा कलश यात्रा का भव्य स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा संसारीपुर चौराहा..* *गंगोत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
पटना / गया: गया और पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव के क्षण में, कानून और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…
पूरी खबर पढ़ें →
ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। सिद्ध क्षेत्र कनेरागौड़ में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के ध्वजारोहण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।