सहारनपुर में कल सियासी हलचल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की होगी दस्तक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत में कल सहारनपुर में एक अहम राजनीतिक गतिविधि देखने को मिलेगी। AIMIM प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी कल सहारनपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर पहुंचने के बाद असदुद्दीन ओवैसी जिलाधिकारी (DM) से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह छुटमलपुर पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद से होगी।
बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद के आवास पर दोनों नेताओं के बीच लंच का कार्यक्रम भी निर्धारित है। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की इस मुलाकात पर राजनीतिक जानकारों और समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि इस मुलाकात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या नए संकेत निकलकर सामने आते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 22 नवंबर 2026 गयाजी : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता और…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में 18 नवंबर को जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश महराजगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के करचा गांव स्थित एक मंदिर से 19 11.2026 को दानपेटी का तोड़कर करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से फिर छेड़छाड़, भाजपाइयों में भारी आक्रोश एटा, उत्तर प्रदेश। एटा…
पूरी खबर पढ़ें →
पकरी में भारी बारिश से किसानों को भारी नुकसान, कई बीघा खेतों में कटी पड़ी धान की फसल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।