Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Morena

अम्बाह में लगा मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर।

21 Nov 2026, 11:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अम्बाह में लगा मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर। - मुरैना, मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में 57 आवेदन प्राप्त

जिला पंचायत सीईओ श्री भार्गव ने नगर पालिका अम्बाह में नागरिकों से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका अम्बाह में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेकर निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। शिविर में विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पेंशन संबंधी एक आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में तहसील से संबंधित सर्वाधिक 22 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा नगर पालिका के 20, ऊर्जा विभाग के 6, जनपद पंचायत के 3, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के 2, स्वास्थ्य विभाग के 01, शिक्षा विभाग के 02 तथा आबकारी विभाग का 01 आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ श्री भार्गव ने शिविर में उपस्थित शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें। जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव है, उनका तत्काल समाधान किया जाए तथा जिन प्रकरणों में समय लगना संभावित है, उनमें निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सहजता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराना है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र हितग्राही तक पहुंचे। इसके लिए सभी अधिकारी जवाबदेही एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिला पंचायत सीईओ ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का नियमित मैदानी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव ने सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय की कम्प्यूटर लैब का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को साइकिल वितरण, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छात्रवृत्ति वितरण एवं मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti21 Nov

*बस्ती में श्री गंगा कलश यात्रा का भव्य स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा संसारीपुर चौराहा..*

*ब्रेकिंग हरैया* *बस्ती में श्री गंगा कलश यात्रा का भव्य स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा संसारीपुर चौराहा..* *गंगोत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
(AI) नीति विशेषज्ञ दिव्यांशी को राज्य के पहले ऐतिहासिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित लीगल एआई स्पेशलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया l
Gaya21 Nov

(AI) नीति विशेषज्ञ दिव्यांशी को राज्य के पहले ऐतिहासिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित लीगल एआई स्पेशलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया l

पटना / गया: गया और पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव के क्षण में, कानून और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

पूरी खबर पढ़ें →
ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया
Jaipur21 Nov

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने फूलमाला साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया

ताला सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया: पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार ग्रामीणों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, गाजीपुर में आठ ईडीसी केंद्रों पर मिलेगी ईवीएम से मतदान की जानकारी, 21 व 22 नवंबर को विशेष बूथ दिवस खबर जनपद गाजीपुर से। गाजीपुर। आगामी विधानसभा चुना
सागर जिले में शराब के नमूनों की जांच, कलेक्टर के निर्देश पर बंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Sagar21 Nov

सागर जिले में शराब के नमूनों की जांच, कलेक्टर के निर्देश पर बंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीराम और हनुमानजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत : अविराज सिंह
Sagar21 Nov

श्रीराम और हनुमानजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत : अविराज सिंह

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। सिद्ध क्षेत्र कनेरागौड़ में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के ध्वजारोहण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!