पंचायती राज चुनाव के नतीजे जारी, जिले की दस पंचायत समिति में प्रधान बनेंगे काग्रेस से

*पंचायत आम चुनाव-2026*
*जिले में 10 पंचायत समितियों के परिणाम जारी*
जैसलमेर, 20 नवम्बर। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जैसलमेर जिले में 10 पंचायत समितियों के परिणाम जारी हो गए है।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति राजमथाई मुख्यालय फलसूण्ड में कुल 15 वार्डों में से 9 वार्डों में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस के प्रत्याशी जीते वही 4 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी , 1 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व 1 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। पंचायत समिति फतेहगढ में कुल 15 वार्डों में से 12 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 3 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजेता रहे।
पंचायत समिति रामदेवरा में कुल 15 वार्डों में से 11 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 3 में भारतीय जनता पार्टी व 1 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। पंचायत समिति खुहडी में कुल 15 वार्डों में से 9 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 6 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहे।
पंचायत समिति रामगढ में कुल 15 वार्डों में से 6 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 4 में भारतीय जनता पार्टी व 4 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। पंचायत समिति जैसलमेर में कुल 15 वार्डों में से 11 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 3 में भारतीय जनता पार्टी व 1 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
पंचायत समिति सांकडा में कुल 15 वार्डों में से 6 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 4 में भारतीय जनता पार्टी व 5 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। पंचायत समिति नाचना में कुल 15 वार्डों में से 10 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 4 में भारतीय जनता पार्टी व 1 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
पंचायत समिति भणियाणा में कुल 15 वार्डों में से 7 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 2 में भारतीय जनता पार्टी व 4 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी तथा 2 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। पूर्व में इसमें से वार्ड संख्या 4 व 7 में अब्दुल रहमान व गीता देवी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
पंचायत समिति मोहनगढ में कुल 15 वार्डों में से 8 में इण्डियन नेशनल कांग्रेेस एवं 4 में भारतीय जनता पार्टी व 3 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







